अम्बिकापुर, 24 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय में नवजात शिशुओं के मौत के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव के निर्देश पर सिम्स बिलासपुर के शिशु रोग विशेषज्ञ सहायक प्रध्यापक डॉ. समीर जैन का स्थानांतरण अम्बिकापुर मेडिकल कालेज कर शिशु रोग विभाग का विभागाध्यक्ष बनाया गया है। शिशु रोग विभाग की सहायक प्रध्यपक और तत्कालीन विभागाध्यक्ष डॉ. सुमन तिर्की की एक वेतन वृद्धि भी रोकी गई है। उन्हें विभागाध्यक्ष पद से हटाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। संतोषजनक जवाब न मिलने की स्थिति में कार्रवाई की गई है। उल्लेखनीय है कि विगत 5 दिसम्बर को देवेंद्र कुमारी सिंह देव चिकित्सा महाविद्यालय में 4 नवजात शिशुओं की मौत हो गई थी। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने मामले में कड़ा कार्रवाई का संकेत दिया था। चिकित्सको की लापरवाही सामने आने पर निरन्तर कार्रवाई हो रही है। दो चिकित्सको के निलंबन, शिशुरोग विभाग का विभागाध्यक्ष एवं एमएस को बदलने की कार्रवाई की जा चुकी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur