अंबिकापुर, 24 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। अपनी तीन प्रमुख मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारियों ने शहर में रैली निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। छाीसगढ़ मनरेगा कर्मचारी महासंघ के बैनर तले न्याय रैली निकाल कर प्रदर्शन किया। प्रमुख मांगों में चुनावी जनघोषणा पत्र पर वर्ष 2018 को आत्मसात करते ुहुए समस्त मनरेगा कर्मचारियों को नियमितिकरण किया जाए। नियमितिकरण की प्रक्रिया पूर्ण होने तक ग्राम रोजगार सहायकों का वेतनमान निर्धारण करते हुए समस्त मनरेगा कर्मियों का सिविल सेवा नियम 1966 के साथ पंचायत कर्मी नियमावली लागू किया जाए। अनिश्चितकालीन हड़ताल अवधि 72 दिवस का लंबित वेतन, मानदेय भुगतान किए जाने की मांग की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur