Breaking News

अंबिकापुर,@रात 12 बजते ही प्रभु यीशु मना जन्मोत्सव, गिरजाघरों में हुए विविध आयोजन

Share

अंबिकापुर, 24 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रभु यीशु के जन्मदिन पर गिरिजाघरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं मसीही समाज के लोग अपने-अपने घरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाए थे। 24 दिसंबर को शाम होते ही काफी संख्य में समाज के महिला-पुरूष व बच्चे गिरजाघरों में पहुंचना शुरू कर दिए थे। रात 9 बजे से अनुष्ठान शुरू हो गए थे। मुख्य आयोजन नावापारा गिरजाघर में आयोजित किया गया था। यहां काफी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। रात 12 बजते ही गिरिजाघर का घंटा बजते ही लोग प्रभु यीशु के जन्मोत्व मनाने में जुट गए। आतिशबाजियां शुरू हो गई। गिरजाघरों सहित समाज के लोगों ने अपने-अपने घरों में केक काट काटा और जश्न मनाया। इसके बाद बधाई का सिलसिला शुरू हो गया। नवापारा गिरजाघर के अलावा बिशप हाउस में क्रिसमस को लेकर आकर्षक चरनी सजाए गए थे। क्रिसमस ट्री, विशेष लाइटिंग से चरनी जगमगा रहा था। 24 दिसंबर की रात 12 बजते ही लोगों ने केक काट कर जश्न मनाया और एक दूसरे को बधाइयां दीं। वहीं श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए गिरजाघरों में विशेष व्यवस्था की गई थी। रात 12 बजे जैसे ही गिरजाघरों का घंटा बजा लोग जश्न में डूब गए। विशप अंतोनिश बड़ा की अगुवाई में प्रभु यीशु का जन्म कराया गया। इसके साथ ही लोगों ने केक काटा और आतिशबाजी शुरू कर दी। इसके बाद धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। वहीं लोगों ने पूरी रात नाचते गाते नजर आए।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply