इस बार सरकार के बदलाव से हज यात्रियों को मिलेगी ज्यादा सुविधा
नई दिल्ली ,01 नवम्बर 2021 (ए)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने नए सुधार एवं सुविधाओं के साथ हज 2022 की घोषणा के साथ ही सोमवार से हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 है।
नकवी ने सोमवार को हज 2022 की घोषणा करते हुए कहा कि सम्पूर्ण हज प्रक्रिया 100 प्रतिशत डिजिटल/ऑनलाइन होगी। हज 2022 के लिए आवेदन पत्र जमा किए जाने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2022 रखी गई है। हज के लिए आवेदन, ऑनलाइन और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हज मोबाइल ऐप के जरिए भी किए जा सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार भारतीय हज यात्री भी वोकल फॉर लोकल को प्रोत्साहित करेंगें एवं स्वदेशी सामान के साथ हज यात्री आवश्यक हज यात्रा पर जाएंगें।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur