Breaking News

अम्बिकापुर,@आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत

Share

अम्बिकापुर, 18 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। हत्या के मामले में केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की तबियत विडऩे पर उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फुलसाय बैगा पिता दिनदयाल बैगा उम्र 42 वर्ष कोरिया जिले के जनकपुर थाना क्षेत्र का रहने वाला था। हत्या के मामले में उसे 25 जून 2019 को बैकुंठपुर न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। तब से उसे केन्द्रीय जेल अंबिकापुर में रखा गया था। 16 दिसंबर की रात को उसकी तबियत विगड़ गई। जेल प्रशासन के निर्देश पर उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान शनिवार की रात उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply