Breaking News

नई दिल्ली @ दिल्ली में बेकाबू हुआ डेंगू

Share


अब तक सामने आए 1530 से अधिक केस


नई दिल्ली ,01 नवम्बर 2021 (ए)। राजधानी दिल्ली में डेंगू का प्रकोप बेकाबू होता जा रहा है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम द्वारा जारी वीकली रिपोर्ट के अनुसार, तीनों निगमों में अब तक डेंगू से मरने वालों लोगों की संख्या बढ़कर छह हो गई है और डेंगू के 1537 मामले सामने आ चुके हैं। तेजी से गंभीर होते हालात को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मोर्चा संभाल लिया है और दिल्ली में बढ़ते डेंगू के मामलों की निगरानी के लिए एक एक्सपर्ट टीम का गठन करेगा।दिल्ली में डेंगू की स्थिति की समीक्षा के लिए सोमवार को बुलाई गई एक हाईलेवल मीटिंग के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने केंद्र और राज्यों के बीच सक्रिय समन्वय पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डेंगू के हॉटस्पॉट की पहचान, फॉगिंग और समय पर इलाज जैसी जमीनी पहल की जानी चाहिए। केंद्र डेंगू के बढ़ते मामलों वाले राज्यों में विशेषज्ञों की एक टीम भी भेज रहा है। टेस्ट में तेजी लाने की जरूरत पर जोर देते हुए मांडविया ने कहा कि कई गरीब लोगों का ठीक से इलाज नहीं किया जाता है और उनकी मौत की सूचना भी नहीं दी जाती है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पेपर लीक से ध्वस्त हो रही शिक्षा व्यवस्था युवाओं का भविष्य संकट में : पवन खेड़ा

Share नई दिल्ली,01 जून 2026। कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को ध्वस्त करने …

Leave a Reply