Breaking News

बैकुण्ठपुर@गांव में थी मुक्तिधाम की समस्या,भाजपा नेता ने तत्काल किया समाधान

Share


क्षेत्र भ्रमण पर निकले विधानसभा दावेदार को मिल रही अनेक समस्या।
बैकुण्ठपुर 12 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव की तैयारी में लगे भाजपा नेता को ग्रामीणो ने मुक्तिधाम की समस्या से अवगत कराया जिसके बाद भाजपा नेता ने तत्काल उनकी समस्या का समाधान कर दिया, ग्रामीण अपनी मांग पूरी होने पर अब भाजपा नेता की मुक्त कंठ से प्रंशसा कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आगामी विधानसभा चुनाव के सिलसिले से भाजपा जिला उपाध्यक्ष शैलेष शिवहरे ने भी अपनी दावेदारी पेष की है, जिसके बाद वे प्रतिदिन क्षेत्र का भ्रमण कर ग्रामीणो से रूबरू हो रहे हैं, वे लोगो के दुःख-सुख में शामिल होकर उनकी समस्याओं को भी जानने की कोषिष कर रहे हैं। इसी कड़ी में श्री षिवहरे ने गत शुक्रवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ गांव केनापारा का दौरा किया, इस दौरान ग्रामीणो ने उन्हे बताया कि गांव में मुक्तिधाम की समस्या है, स्थायी मुक्तिधाम नही बना है, जंहा पर अंतिम संस्कार किया जाता है वहा पर जमीन भी समतल नही है, जिससे लोगो को काफी कठिनाई होती है। इस समस्या के समाधान हेतु भाजपा नेता ने तत्काल मौके पर निजी जेसीबी मंगाया और ग्रामीणों की उपस्थिति में मुक्तिधाम की भूमि का समतलीकरण कराया। इस दौरान श्री शिवहरे ने उपस्थित जनों से कहा कि वे हर समय लोगो के लिए मौजूद हैं, किसी भी समस्या के समाधान के लिए वे ग्रामीणो के साथ खड़े हैं, उन्होने कहा कि जब भी आगे मौका मिलेगा केनापारा की उक्त मुक्तिधाम को व्यवस्थित किया जाएगा। श्री शिवहरे द्वारा तत्काल समस्या का निराकरण किए जाने पर ग्रामीणो ने मुक्त कंठ से उनकी प्रषंसा की व कहा कि जनप्रतिनिधि वास्तव में ऐसा ही होना चाहिए। ज्ञात हो कि केनापारा मुक्तिधाम में आसपास कई गांव के लोग अंतिम संस्कार हेतु जाते हैं वहां पर जमीन समतल न होने से काफी परेषानी होती थी, अब उन्हे परेषानी से निजात मिल सकेगा।


Share

Check Also

रामानुजनगर@ हेलमेट छूटा,कुछ देर बाद हादसा…नशेड़ी बाइक सवार की टक्कर से स्कूल संचालक की मौत

Share पेट्रोल पंप उद्घाटन समारोह से लौटते समय हुआ हादसा, रामानुजनगर अस्पताल में उपचार के …

Leave a Reply