Breaking News

अंबिकापुर@सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत

Share


अंबिकापुर, 11 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। अनियंत्रित होकर बाइक सवार बिश्रामपुर के नावापारा खदान में खड़े ट्रेलर के पीछे जाकर टकरा गया। दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सुमित सिंह पिता लाल साय उम्र 27 वर्ष बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुम्दा का रहने वाला था। वह शनिवार को बाइक से नवापारा खदान गया था। वहां पहले से सड़क पर खड़े टे्रलर के पीछे अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक जाकर टकरा गया। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया था। परिजन उसे इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply