Breaking News

अंबिकापुर@मानवाधिकार दिवस छात्राओं को दी कई उनके अधिकार की जानकारी

Share


अंबिकापुर, 11 दिसम्बर 2022 (घटती-घटना)। स्थानीय होली क्रॉस वीमेन्स कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के निर्देशन एवं अध्यक्षता में मानवाधिकार दिवस मनाया गया। सर्वप्रथम डॉ. कल्पना गुहा ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने मानवाधिकार दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर महाविद्यालयीन छात्राओं के लिए मर्यादा ,स्वतंत्रता एवं न्याय विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में छात्राओं ने सहभागिता की। प्रतियोगिता में अपने विचारों को प्रस्तुत करने वाली छात्राओं में प्रथम स्थान पर आफीफा बीएससी अंतिम रही, द्वितीय स्थान पर जान्हवी गुप्ता बीए द्वितीय वर्ष रही, तृतीय स्थान पर दीक्षा प्रजापति एवं खुशी शर्मा बीएससी अंतिम रहीं। निर्णायक मंडल में अकिल अहमद अंसारी, सहायक प्राध्यापक कम्प्यूटर विज्ञान, डॉ. मृदुला सिंह सहायक प्राध्यापक हिंदी एवं अंजू प्रिया टोप्पो सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी रहे। संचालन प्रज्ञा सिंह सहा. प्रा. अंग्रेजी द्वारा किया गया। धन्यवाद खुशी माझी बीएससी अंतिम ने किया। कार्यक्रम के आयोजन में एक्टिविटी डीन डॉ. कल्पना गुहा का विशेष योगदान रहा।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply