- धान बिक्री के लिए आए किसानों को फूल माला पहनाकर किया सम्मानित
- उपस्थित किसानों से चर्चा की, किसानों ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की
सूरजपुर, 28 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)। स्कूल शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने धान खरीदी केंद्र जयनगर का निरीक्षण किया गया। मंत्री डॉ. टेकाम ने धान बिक्री के लिए आए हुए किसानों का फूल माला से सम्मान किया तथा धान खरीदी केंद्र में व्यवस्था के संबंध में उपस्थित किसानों से चर्चा की, जिसमें किसानों ने धान खरीदी केंद्र में की गई व्यवस्थाओं पर संतुष्टि जाहिर की।
धान खरीदी केंद्र में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तरीय नोडल,सहायक नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। किसानों की सुविधा के लिए जिला स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है।सभी केंद्रों में शासन द्वारा निर्धारित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं जैसे किसानों के बैठने के लिए स्थान, पीने का पानी इत्यादि की व्यवस्था की गई है,जिसके संबंध में मंत्री ने किसानों से चर्चा की तथा धान बिक्री की राशि के भुगतान प्राप्त होने के संबंध में भी किसानों से प्रश्न किया। जिस पर किसानों के द्वारा भुगतान व्यवस्था तथा खरीदी केंद्रों में की गई व्यवस्था पर खुशी जाहिर की गई।
गौरतलब है कि जिला सूरजपुर में 28 नवंबर की स्थिति में कुल पंजीकृत 57328 किसानों में से 2225 किसानों से कुल 89164 मि्ंटल की धान खरीदी की जा चुकी है, जिनमें से 57 प्रतिशत धान का उठाव भी खरीदी केंद्रों से किया जा चुका है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur