Breaking News

बैकुण्ठपुर@भूपेश बघेल की सरकार पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश की महिलाओं की महतारी हुंकार रैली:रेणुका सिंह

Share

-संवाददाता –
बैकुण्ठपुर 10 नवम्बर 2022 (घटती-घटना)।  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत के आह्वान पर 11 नवंबर को बिलासपुर चलो के नारे के साथ पूरा प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने वर्तमान सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है आपको बता दें कि इसी क्रम में जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर संयुक्त कोरिया के साथ महिला मोर्चा जहां प्रदेश सरकार के वादाखिलाफी, शराबबंदी, बलात्कार, रेडी टू ईट, निजीकरण, प्रधानमंत्री आवास योजना, महिलाओं की सुरक्षा, अपहरण, लूट,हत्या मानव तस्करी जैसे अनेक बिंदुओं पर प्रदेश सरकार को घेरने की तैयारी चल रही है इसी क्रम में कोरिया जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष रेणुका सिंह ने बताया कि 11 नवंबर को जिले से लगभग 2000 से अधिक महिलाएं बिलासपुर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर जिले से कुछ करेंगी और भूपेश सरकार के वादाखिलाफी महिलाओं की सुरक्षा आदिवासियों के अधिकारों के हनन के साथ अनेक बिंदुओं पर भाजपा महिला मोर्चा की महिलाएं ईट से ईट बजा देंगे साथ ही सत्ता के मद में चूर हुए भूपेश बघेल सरकार को महतारी हुंकार रैली के माध्यम से आह्वान करते हुए उनके वादों और चुनावी घोषणा पत्र को याद दिलाते हुए प्रदेश की न्याय धानी बिलासपुर के मैदान से महतारी हुंकार रैली की गूज पूरे प्रदेश में गुजरेगी और भूपेश बघेल सरकार के वादाखिलाफी से लेकर अनेक बिंदुओं पर भाजपा महिला मोर्चा की एक-एक महिलाएं इस हुंकार रैली में पहुंचकर भूपेश सरकार के कारनामों का खुलासा करेंगी साथ ही महतारी हुंकार रैली 11 नवंबर को बिलासपुर की माटी से वादाखिलाफी सरकार के विरुद्ध बिगुल फूंकेगी।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@आवास योजना के भुगतान नियमों में बड़ा बदलाव, अब चार किस्तों में मिलेंगे रुपये

Share छत्तीसगढ़ 12 जून 2026। सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी 2.0 के तहत लाभार्थी आधारित …

Leave a Reply