Breaking News

सूरजपुर@खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में धान खरीदी की आरंभिक तैयारी की समीक्षा

Share


सूरजपुर , 31 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 के अंतर्गत 01 नवम्बर 2022 से 31 जनवरी 2023 तक खरीदी किया जाना है। आदेश के परिपालन में कलेक्टर इफ्फत आरा की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभाकक्ष में जिले के समस्त नोडल अधिकारी, सहायक नोडल अधिकारियों आगामी धान खरीदी को लेकर बिंदुवार समीक्षा की गई। जिले में कुल समिति 48, उपार्जन केंद्र 50 बनाए गए हैं। धान खरीदी का लक्ष्य 281750 मेट्रिक टन है एवं पंजीकृत किसानों की संख्या 54265 है। धान खरीदी की प्रारंभिक तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कलेक्टर ने कहा कि 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो रहा है जिसमे बड़े उत्साह के साथ किसानों का धान खरीदी करने तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने टोकन काटने एवं शासन का पैसा किसानों के खाते में जाए भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply