सूरजपुर 28 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। 31 अक्टूबर को सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाना है। जिला स्तर, विकासखण्ड स्तर (विकासखण्ड मुख्यालय में 01 एकता दौड़ सहित प्रत्येक विकासखण्ड में 20 बड़े ग्राम पंचायत में) एवं सभी नगरीय निकायों में एकता दौड़ का आयोजन करना है। एकता दौड़ में राजीव युवा मितान क्लब, जन प्रतिनिधियों, नहेरू युवा केन्द्र संगठन, राष्ट्रीय सेवा योजना, महाविद्यालयों, स्कूली छात्र-छात्रों एवं अन्य सभी वर्ग को शामिल किया जाए। उक्त कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु निम्न अधिकारियों को नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाता है। जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर जिला स्तरीय नोडल अधिकारी, खेल अधिकारी जिला स्तरीय सहायक नोडल अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत सूरजपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, प्रतापपुर, ओड़गी, प्रेमनगर विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी सूरजपुर, रामानुजनगर, भैयाथान, प्रतापपुर, ओड़गी, प्रेमनगर विकासखण्ड स्तरीय नोडल अधिकारी, सर्व मुख्य नगर पालिका अधिकारी सूरजपुर, प्रतापपुर, प्रेमनगर, बिश्रामपुर, जरही, भटगांव नगर पालिका, नगर पंचायत हेतु नोडल अधिकारी नियुक्ति किये गए है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur