Breaking News

कुसमी@युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने शहीद जवानों के परिवार से की मुलाकात

Share

-उपेश सिन्हा-
कुसमी 22 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव एवं राजीव युवा मितान क्लब के विधानसभा समन्यवक अभिषेक सिंह का कुसमी पहुँचे, जहाँ स्थानीय कुसमी फारेस्ट रेस्ट हाउस के परिसर में क्लब के मितानो द्वारा स्वागत किया गया, अभिषेक सिंह ने युवायों को संबोधित करते हुवे कहा कि छतीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय भुपेश बघेल जी के निर्देशानुसार हमे क्लब को मजबूती प्रदान करना है और सांस्कृतिक एवं खेल कूद के माध्यम से युवाओँ को संगठित करना है तथा गांव के सामाजिक आर्थिक एवं राजनीतिक रूप से युवाओं को सुदृढ़ बनाना है ततपश्चात सभी युवाओँ ने क्षेत्र के अमर शहीदों के घर जाकर नीलकण्ठपुर निवासी शहीद महेश्वर पैकरा एवं करकली निवासी शहिद रामसाय राम के घर जाकर उन्हें श्रद्धा अर्पित किया गया एवं परिजनों को साल और श्रीफल मिस्ठान भेंट कर सम्मानित किया गया जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसी संतोस इंजीनियर,विधानसभा अध्यक्ष दीपक बुनकर, प्रदेश सचिव एनएसयूआई नितीश तिर्की, छतीसगढ़ विधानसभा महासचिव वेदांत भारती, दिनेश भगत,नवनीत टोप्पो,प्रेमचंद अगरिया,रामेश्वर, प्रतीक सोनवानी, अनुराग सिंह,माधुरी नागवंसी,अमीन साय,उमी सिंह,पूनम बुनकर,गजेंद्र,समरविजय,शिवराज पैकरा,नवीन कुजूर,एवं अन्य युवा साथी उपस्थित थे,


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply