बैकुण्ठपुर 20 अक्टूबर 2022 (घटती-घटना)। भाजपा किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू के आह्वान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ के समस्त जिलों में 1 नवंबर से धान की खरीदी सुनिश्चित करने एवं धान खरीदी के दौरान किसानों को होने वाली बारदाने की समस्या से निजात दिलाने तथा किसानों को तत्काल टोकन जारी करने के संबंध में किसानों को हो रही तकलीफ एवं आर्थिक समस्या को देखते हुए भाजपा किसान मोर्चा कोरिया के जिलाध्यक्ष विनोद साहू के नेतृत्व में राज्यपाल छत्तीसगढ़ के नाम से कलेक्टर कोरिया को किसान मोर्चा एवं भाजपा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों की उपस्थिति में किसानों की समस्या को जल्द से जल्द निवारण करने के संबंध में ज्ञापन दिया गया इस अवसर पर प्रमुख रूप से भाजपा जिला मंत्री पंकज गुप्ता, किसान मोर्चा जिला महामंत्री नरेश्वर रजक, मंडल महामंत्री पटना के गणेश यादव, जुगेन्द्र साहू, सच्चि्दानंद द्विवेदी, दिनेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur