Breaking News

सूरजपुर@पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को

Share


सूरजपुर 18 अक्टूबर 202022 (घटती-घटना)। 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस पर होने वाली शहीद परेड का मंगलवार को पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने 10वीं बटालियन सिलफिली पहुंचकर पूर्वाभ्यास परेड का जायजा लिया। कमांडेंट सुजीत कुमार के मार्गदर्शन में पुलिस व छसबल के अधिकारी व जवानों ने पुलिस स्मृति दिवस परेड के पूर्वाभ्यास परेड़ कर रिहर्सल किया और शहीदों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन 10वीं वाहिनी छसबल सिलफिली ग्राउण्ड में होता है। शहीद परेड को लेकर पूर्वाभ्यास पिछले कई दिनों से चल रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक होंगे। इस परेड में सूरजपुर सहित सरगुजा के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहेंगे। परेड़ के कमाण्डर कंपनी कमांडर राम बहादुर शर्मा व टूआईसी बीरसाय भगत होंगे। इस पूर्वाभ्यास में पुलिस अधीक्षक, कमांडेंट सहित बटालियन के अधिकांश अधिकारी मौजूद रहे। मुख्य आयोजन की तरह सारे कार्यक्रम समयानुसार हुआ। पुलिस अधीक्षक ने शहीद परेड की तैयारियों को लेकर अधिकारी व जवानों को लगन एवं निष्ठा से साथ कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply