थाना चंदौरा पुलिस की कार्यवाही,परिवहन में प्रयुक्त कन्टेनर ट्रक भी किया गया जप्त।
सूरजपुर 12 अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। बीते रात्रि को थाना चंदौरा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि डाक पार्सल कन्टेनर ट्रक क्रमांक एनएल 01 क्यू 458-4558 में अवैध रूप से भैंस-भैंसा को कानपुर की ओर ले जाया जा रहा है। मामले की सूचना से पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू को अवगत कराया गया जिन्होंने थाना प्रभारी को घेराबंदी लगाकर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थाना चंदौरा की पुलिस के द्वारा थाना के सामने नाकाबंदी लगाया गया इसी दौरान एक कन्टेनर ट्रक आते दिखा जिसे रोकने का इशारा करने पर चालक के द्वारा तेज गति से वाहन को चलाकर भागने लगा जिसका पीछा किया गया। घाट पेण्डारी के पास कन्टेनर ट्रक को छोड़कर आरोपीगण जंगल की ओर भागने लगे जिन्हें पीछा कर पकड़ा गया। कन्टेनर ट्रक की तलाशी लेने पर उसमें 31 रास कृषक पशु भैंस-भैंसा मिला जिनमें से 1 मृत पाया गया तथा 30 जीवित अवस्था में मिले जिन्हें पशु चिकित्सक से उपचार के बाद मानी स्थित राधाकृष्ण गौशाला में भेजा गया। पूछताछ पर आरोपी मोहम्मद अच्छे पिता मोहम्मद उमर उम्र 37 वर्ष निवासी चंदापुर जिला कानपुर उत्तर प्रदेश, मनबोध पिता सुखसाय उम्र 27 वर्ष ग्राम परशुरामपुर थाना रामानुजनगर व रमेश कुमार पिता नवल साय उम्र 21 वर्ष ग्राम परशुरामपुर थाना रामानुजनगर ने बताया कि ग्राम परमेश्वरपुर से भैंस-भैंसा को लोड़ कर कानपुर उत्तरप्रदेश ले जा रहे थे।मामले में करीब 6 लाख रूपये कीमत के भैंस-भैंसा एवं परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को जप्त कर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6/10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1(घ), धारा 279, 427 भादसं. के तहत कार्यवाही कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मामले में 1 आरोपी फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदौरा शिवकुमार खुटे, एएसआई सत्येंद्र सिंह, राम सिंह, प्रधान आरक्षक आनंद, आरक्षक प्रवीण मिश्रा, रविंद्र जायसवाल, मनमोहन विश्वकर्मा व विनय कुमार सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur