सूरजपुर 08अक्टूबर 2022(घटती-घटना)। जिले में वन्यप्राणी सरंक्षण सप्ताह का आयोजन गांधी जयंती के दिन 2 अकटुबर से शुरुआत की गई है। जो पिछले 8 अक्टुबर तक वन्यप्राणी सरंक्षण का आयोजन किया जा रहा हैं। इसका आयोजन छत्तीसगढ़ शासन वन एवं जल वायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन सरक्षण सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
जिसके तहत जिले के अलग अलग वन परिक्षेत्रों में आयोजन किया गया है। इस कड़ी में रामानुजनगर वन परिक्षेत्र के तहत विभिन्न चिन्हाकिंत ग्राम में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को प्रेमनगर विकास खण्ड के ग्राम अभयपुर, ग्राम शिवनगर में वन विभाग द्वारा झंकार लोक कला मंच के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां कलाकारों द्वारा लोकगीत, नुक्कड़ नाटक के जरिये वन का उपयोगी, वनों के फायदो, वन से पर्यावरण बारिश, हवा, धूप सहित अन्य पर्यावरण के सम्बंध में जानकारी दिया गया। साथ ही कलाकारो द्वारा जंगली जीव जंतु बनकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। साथ ही वन से मिलने वाले वनोपज से आर्थिक लाभ कैसे मिलता है। छत्तीसगढ़ के वनों पज से आयुर्वेदिक दवाई का निर्माण अलग अलग राज्यो में किया जाता है।जंगल मे जंगली जानवरों से कैसे बचें, जानवरो की रक्षा कैसे करें, खेत बाçड़यो में करंट लगने से होने वाले मौत से कैसे बचें, ग्रामीण को करंट नही लगाने से मना नुक्कड़ नाटक के जरिये बताया गया। वहीं जंगली जानवर इंसानी बस्ती गलती से चले जाते है जिन्हें मारना नही है। उन्हें संरक्षित करना है। रात्रि में बाहर घूमने से मना किया गया है।
लोक कलाकारों द्वारा बताया गया कि हाथी विचरण क्षेत्र में हम लगातार कब्जा कर रहे है जंगलों को नष्ट कर रहे है इसी कारण है कि जंगली जानवर इंसानी बस्ती में घुस रहे है। बल्कि हाथी के आने जाने मार्ग में हम कब्जा कर रहे है। जंगलों की कटाई कर रहे है। जंगलों के कटाई के लिए बचना है। जिस तरह से इंसान एक जीव है वैसे ही जंगली जानवर भी एक जीव है। हमें इन्हें सरंक्षण करना है। आगे बताया कि महूआ शराब बनाने के कारण जंगली हाथी उसके सुगन्ध से आते है। फसलों में होने वाले नुकसान को लेकर वन विभाग द्वारा मुआवजा भी प्रदान किया जाता है। साथ ही ग्रामीणों द्वारा अपने आस पास खाली जमीनों में पेड़ पौधा लगाने को लेकर प्रेरित किया गया है और जंगली जानवरों को देवताओं के सवारी के रूप भी बताया गया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur