प्रतापपुर ,27 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। प्रतापपुर विकासखंड के युवा जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम ने अपने जनपद सदस्य क्षेत्र में भ्रमण कर लोगों के समस्याओं से रूबरू हुआ और छत्तीसगढ़ शासन द्वारा चलाए जा रहे जनहित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ली जनपद अध्यक्ष जगत लाल आयाम ने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गड़बो नवा छत्तीसगढ़ के तर्ज पर छत्तीसगढ़ में चहुंमुखी विकास कर रहे हैं ग्रामीणों को इसका लाभ मिल रहा है कि नहीं इसी का जायजा लिया जा रहा है सरकार ने निर्णय किया है कि 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ की जाएगी ग्रामीण क्षेत्रों में राजीव युवा मितान क्लबों का गठन कर ग्रामीण क्षेत्रों में खेलों को और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने का काम कर रहा है ग्रामीण युवाओं से आह्वान है कि इस योजना का ज्यादा से ज्यादा लाभ लें भ्रमण के दौरान उन्होंने ग्राम की बडवार के युवाओं को अपने सौजन्य से फुटबाल व अन्य सामग्रियों का वितरण कर युवाओं को खेल के प्रति रुचि लेने का आह्वान किया इस दौरान गांव के महबूब आलम मोहम्मद जाबीर पिंटू शकील छोटू अरबाज अजमल साजिद मुस्ताक रंगलाल शमशाद जिया उल हक आजाद मोनू ग्रामीण उपस्थित थे
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur