–ओमकार पांडेय-
सूरजपुर 21 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। सूरजपुर परिक्षेत्र अधिकारी अपने मनमानी में उतर आए हैं। इस वनपरिक्षेत्र में कई कार्य कागजो में हो चुका है। धरातल में कार्य खोजने के लिए दूरबीन का स्तेमाल करना पड़ेगा। कुछ कार्य अगर धरातल में हुए भी तो ग्रामीणों को मजदूरी की भुगतान विभाग नही कर पा रहा है बल्कि अफशर कैश पेमेंट का बहाना करके राशि ढकार ले रहे है। जिला मुख्यालय के वन परिक्षेत्र में डिप्प्टी रेंजर के मत्थे संचालन हो रहा है। लंबे समय से रेंजर का प्रभार दिया गया है। इन पर लगातार अनिमियता का आरोप लगते ही रहा है कार्यवाही नही होने उच्च अधिकारियों के कार्य शैली पर सवालिया निशान लगना लाजमी है।
गौरतलब है कि वन परिक्षेत्र सूरजपुर के ही ग्रामीणो द्वारा सन 2020-2021 में वन परिक्षेत्र सूरजपुर के बीट लटोरी में लकड़ी कटाई का कार्य किया गया था। जिसका भुगतान आज तक वन विभाग के द्वारा नहीं किया गया है। जिससे मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वन परिक्षेत्राधिकारी के द्वारा मजदूरो से 1100 घनमीटर के हिसाब से सूखे हुए साल के पेड़ों की कटाई करवाया गया था। जिसमें मजदूरो द्वारा 112. घनमीटर की कटाई किये है । जिसका राशि 1,23,200 का भुगतान नही किया गया है।
ग्रामीणों ने संयुक्त रुप से बताया कि एक वर्ष हो गए इसके बाद भी राशि नही दी गई हम लोग मजदूर आदमी है। घर की हालत ठीक नही है। सोचा था कार्य करेंगे तो पैसा मिलेगा जो भी मिलने से रहा बताया जा रहा है कि रेंजर साहब नव पैसा निकाल कर खां गए है।
इनका नही हुआ भुगतान…
हुकुम साय आ. स्व. सुन्दर साय, जाति रजवार, उम्र 32 वर्ष जगेश्वर आ. स्व. रामसाय जाति रजवार उम्र 46 वर्ष भोगप्रसाद आ. अमरसाय, जाति रजवार , उम्र 33 वर्ष सतमसाय आ. स्व. गंभीरसाय, पूरम राम आ. नंदु, बलेश्वर आ. नंदू पातर आ. रामरूप, नरेश आ. सुखलाल, विरसाय , आ. स्व. बाबलाल, महेन्द्र आ. कन्नीलाल, मनोज आ. गेंदा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur