सूरजपुर 20 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चौकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में प्रतापपुर पुलिस ने ग्राम केवरा में हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के मामले में 04 जुआçड़यों को रंगे हाथों पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।
मंगलवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम केवरा में कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में प्राप्त सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 04 व्यक्ति संजय केंवट पिता स्व. राजकुमार उम्र 26 वर्ष निवासी दवनकरा, थाना चंदौरा, राजाराम पिता रामप्रसाद उम्र 30 वर्ष निवासी कोटेया, थाना प्रतापपुर, विशाल गुप्ता पिता ओमप्रकाश उम्र 43 वर्ष निवासी केंवरा एवं रंजय गुप्ता पिता रमेश उम्र 32 वर्ष निवासी केवरा को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 20300 रूपये जप्त कर चारों के विरूद्व जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे, एसआई राजेश तिवारी, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, भागवत पैंकरा व आरक्षक प्रवीण सिंह सक्रिय रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur