Breaking News

सूरजपुर@हत्यारे पति को थाना प्रतापपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share

सूरजपुर 14 सितम्बर 2022(घटती-घटना)।दिनांक 13.09.22 को ग्राम करसी निवासी जवाहिर आयाम ने थाना प्रतापपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि गांव का रामेश्वर मरावी मंगलवार को दोपहर में अपनी पत्नी कुसियारो बाई को धारदार हथियार बसुला से प्रहार कर हत्या कर दिया है। सूचना पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 302 भादसं. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया।
मामले की सूचना पर पुलिस अधीक्षक सूरजपुर श्री रामकृष्ण साहू ने आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने एवं घटना स्थल का बारीकी से मुआयना कर साक्ष्य संकलन करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह व एसडीओपी प्रतापपुर अमोलक सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रतापपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी रामेश्वर मरावी पिता स्व. चरन मरावी उम्र 55 वर्ष निवासी करसी को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि पत्नी के द्वारा खेत में काम करने क्यों नहीं आए कहा गया इसके बाद थक गई हॅू कुछ खिलाओं-पिलाओं, खाने-पिने के बाद मृतिका अपने पति को खेत में काम करने के लिए बोली तो आरोपी आवेश में आकर पत्नी को गाली-गलौज करते हुए डण्डा से मारपीट करते हुए घर अंदर ले गया और धारदार बसुला से प्रहार कर पत्नी की हत्या कर दिया। आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डण्डा व बसुला जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्यवाही थाना प्रभारी प्रतापपुर लक्ष्मण सिंह ध्रुर्वे, एसआई नवल किशोर दुबे, प्रधान आरक्षक राजेश यादव, मनोज केरकेट्टा, आरक्षक राजीव लोचन, राजेश पन्ना सक्रिय रहे


Share

Check Also

अम्बिकापुर@नदी में नहाने गए मामा-भांजी की डूबने से मौत…परिवार में मातम

Share अम्बिकापुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। शहर से लगे मेन्ड्राकला स्थित नदी में नहाने के दौरान …

Leave a Reply