Breaking News

सूरजपुर@52 नग नशीली इंजेक्शन के साथ एक गिरफ्तार

Share

सूरजपुर 11 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश के बाद अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व पुलिस की लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में थाना जयनगर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम संजयनगर में एक व्यक्ति मोटर सायकल सहित वहां पहुंचा है और नशीली दवाईयों रखा है और बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। रविवार को जयनगर पुलिस की टीम ने ग्राम संजयनगर में घेराबंदी कर मोटर सायकल सहित अविनाश विश्वास पिता नरेश विश्वास उम्र 28 वर्ष निवासी डिगमा, थाना गांधीनगर को पकड़ा जिसके कब्जे से नशीली एविल इंजेक्शन 28 नग, टीजेसिक इंजेक्शन 20 नग, लिजेसिक इंजेक्शन 4 नग कुल 52 नग नशीली इंजेक्शन जप्त किया गया जिसकी बाजारू कीमत करीब 26 हजार रूपये है। मामले में नशीली इंजेक्शन एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


Share

Check Also

बलरामपुर/कुसमी@ग्रामीण विकास के दावों की खुली पोल,गड्ढों में तब्दील सड़क बनी ग्रामीणों की मुसीबत

Share चांदो से इदरी कला-कुरड़ी मार्ग बदहाल,बारिश में बढ़ा हादसों का खतरा; कलेक्टर से सड़क …

Leave a Reply