Breaking News

बैकुण्ठपुर@नवीन जिला एमसीबी उद्घाटन में जितनी दिखी भीड़ क्या उसी अनुपात में आगामी विधानसभा चुनाव में होगा मतदान?

Share

  • क्या काका साहब की विरासत पर बैठकर पिता साहब की विरासत को पा लिया माननीय दीदी साहिबा ने?
  • नवीन जिला उद्घाटन के हीरो रहे गुलाब कमरों,बाकी दो विधायक औपचारिक रूप से ही रहे उपस्थित।
  • चिरमिरी को मिला जिला चिकित्सालय,जिले की मांग कर रहे चिरमिरी वासियों के हिस्से आई निराशा।
  • गुलाब कमरों के जिंदाबाद के नारों के बीच गूंजता रहा मुख्यमंत्री का पूरा रोड शो कार्यक्रम,मनेंद्रगढ़ढ़ विधायक का नारों में नहीं रहा नाम।
  • कोरिया जिले के लोग भी आज रहे निराश,आखिर कोरिया के अस्तित्व से जो हुआ खिलवाड़ड़।
  • तस्वीरें बोलती हैं…संघर्ष का न्यायोचित परिणाम है नवीन जिले।

-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 09 सितम्बर 2022 (घटती-घटना)।
नवीन जिला एमसीबी उद्घाटन में उमड़ा जनसैलाब किसका था? नवीन जिला बनने का था या मुख्यमंत्री को देखने वालो का था.. या फिर विधायकों के द्वारा जुटाया हुआ जनसैलाब था..या फिर यह जनसैलाब कांग्रेस समर्थित लोगों का था? जिसका पता 2023 में लगेगा, कल नवीन जिले एमसीबी के जिला कार्यालय का उद्घाटन मुख्यमंत्री के हाथों संपन्न हो गया इसी के साथ मनेंद्रगढ़ की 40 साल पुरानी मांग पूरी हो गई। कल जिला कार्यालय उद्घाटन कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री का पूरे मनेंद्रगढ़ में जमकर स्वागत हुआ स्वागत ऐतिहासिक रहा जिसकी पूरी तैयारी भरतपुर सोनहत विधायक ने सम्हाली हुई थी और जो सफल भी रहा, कुल मिलाकर नवीन जिले एमसीबी के गठन का पूरा श्रेय भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों ले गए और मनेंद्रगढ़ विधायक खुद के हिस्से श्रेय नहीं जोड़ पाए। कल मनेंद्रगढ़ वासियों को भी काफी उत्साहित देखा गया और उन्हें मुख्यमंत्री का स्वागत करते देख यह एहसास भी हो गया कि वह मुख्यमंत्री के इस घोषणा से प्रसन्न हैं और उनके प्रति कृतज्ञ हैं। एमसीबी नवीन जिले का कार्यालय जिस जगह स्थापित हुआ उसको देखकर भी कहा जा सकता है कि गुलाब कमरों किस तरह मनेंद्रगढ़ में ही जिला मुख्यालय को लेकर डटे रहे और जिससे मनेंद्रगढ़ विधायक की ट्विन सिटी की घोषणा भी दबकर रह गई जिसकी चर्चा भी कहीं नहीं सुनाई दी।

भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्थापित हुआ जिला मुख्यालय
कोरिया जिले से पृथक होकर नवीन गठित एमसीबी जिले का मुख्यालय भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्थापित हुआ,जिस जगह जिले का मुख्यालय स्थापित हुआ उसको लेकर बताया जा रहा है कि भरतपुर सोनहत विधायक गुलाब कमरों जी जान से जुटे हुए थे और उनके ही प्रयासों से जिला मुख्यालय स्थल मनेंद्रगढ़ से पास ही भरतपुर सोनहत विधानसभा क्षेत्र में स्थापित हो सका और जिसका केवल और केवल श्रेय गुलाब कमरों को जाता है।
मनेंद्रगढ़ विधायक की ट्विन सिटी की घोषणा पूरी नहीं हुई
जिला मुख्यालय स्थापित होते ही अब यह तय हो गया कि अब मनेंद्रगढ़ विधायक की ट्विन सिटी की घोषणा नाकाम हो गई और अब चिरमिरी वासियों को चैनपुर ही जिला मुख्यालय के काम से आना होगा। जिला की घोषणा उपरांत से ही चिरमिरी वासी नाराज थे और जिला मुख्यालय की मांग चिरमिरी में रखने की मांग कर रहे थे,इसके लिए पदयात्रा भी राजधानी तक कि गई थी लेकिन उसका भी परिणाम शून्य निकला और कुल मिलाकर मनेंद्रगढ़ विधायक वह कुछ नहीं कर सके जो उन्होंने चिरमिरी वासियों से कहा था।
चिरमिरी वासियों को मिला जिला चिकित्सालय
जहां तक एमसीबी नवीन जिले के गठन की बात की जाए तो अब यह तय हो गया कि चिरमिरी को केवल जिला चिकित्सालय ही मिल सकेगा और इसी से उन्हें संतोष करना पड़ेगा वहीं जिले के अन्य सभी महत्वपूर्ण कार्यालय अब मनेंद्रगढ़ में ही स्थापित होंगे और चिरमिरी वासियों को जिला मुख्यालय के काम से मनेंद्रगढ़ के चैनपुर तक का ही सफर करना पड़ेगा। चिरमिरी वासियों को जिला मुख्यालय चाहिए था उन्हें अपने चुने हुए विधायक से उम्मीद भी थी कि वह जिला मुख्यालय चिरमिरी में ले ही आएंगे लेकिन विधायक असफल रहे और केवल जिला चिकित्सालय से ही अब चिरमिरी वासियों को संतुष्ट होना पड़ेगा।
चिरमिरी वासियों के लिए बैकुंठपुर जिला मुख्यालय भी नहीं था दूर
वैसे चिरमिरी और नवीन जिले और पुराने कोरिया जिले के मुख्यालय की यदि बात की जाए तो बैकुंठपुर और चैनपुर चिरमिरी वासियों के लिए बराबर ही दूरी पर पड़ेगा और उन्हें कोई खास फायदा होता नजर नहीं आता है,वैसे चिरमिरी के स्थायित्व के लिए जिला मुख्यालय की मांग कर रहे लोगों के लिए अब पाने के लिए भी कुछ नहीं रहा और उनके ही शहर के निवासी विधायक भी उनके लिए कुछ नहीं कर पाए।
भरतपुर सोनहत विधायक जिंदाबाद के नारों से गूंजा मनेंद्रगढ़ शहर
आज एमसीबी नवीन जिले के मुख्यालय के उद्घाटन अवसर पर मनेंद्रगढ़ पहुंचे मुख्यमंत्री के स्वागत के दौरान मुख्यमंत्री जिंदाबाद और गुलाब कमरों जिंदाबाद के नारों से शहर गूंजता सुनाई दिया,पूरे शहर में जहां जहां मुख्यमंत्री का स्वागत हुआ सभी जगह गुलाब कमरों के ही जिंदाबाद के नारे लगे,मनेंद्रगढ़ विधायक को जिला गठन का वह श्रेय नहीं मिल सका जो उनकी चाहत थी।
क्या आज उपस्थित भीड़ मत में तबदील होगी विधानसभा चुनावों में-
आज जिस भारी तादाद में मनेंद्रगढ़ में भीड़ उपस्थित हुई उसको देखकर यह भी प्रश्न उठता है कि क्या यह सत्ताधारी दल के लिए मतों में परिवर्तन लाने वाले भीड़ होगी, वैसे मनेंद्रगढ़ का इतिहास रहा है कि वह हमेशा वर्तमान सत्ताधारी दल के लिए मत देने वाला शहर रहा है और यहां भाजपा को केवल परंपरागत ही मत मिलते आये हैं। वैसे चिरमिरी व खड़गवां को वर्तमान विधायक नहिं साध पाएंगे तो उनके लिए आने वाला चुनाव आसान नहीं हैं यह पिछले परिणाम भी बतलाते हैं।
मुख्यमंत्री का चांदी के मुकुट से हुआ सम्मान,
नवीन एमसीबी जिले की सौगात देने और जिला मुख्यालय उदघाटन अवसर पर शहर में पधारे प्रदेश के मुख्यमंत्री का चेम्बर आफ कॉमर्स ने स्वागत किया और चांदी का मुकुट पहनाकर उनका स्वागत किया।। आज शहर के व्यवसाइयों को काफी उत्साहित देखा गया और सभी ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया।
बैकुंठपुर विधायक भी पहुंची उद्घाटन अवसर पर
नवीन जिला एमसीबी के जिला मुख्यालय उद्घाटन अवसर पर बैकुंठपुर विधायक भी मनेंद्रगढ़ पहुंची और पूरे कार्यक्रम में शामिल दिखीं, वहिं यदि कोरिया जिले के लोगों की बात की जाए तो सभी निराश नजर आये और सोशल मीडिया पर यह संदेश लिखते नजर आए की जो भी जनप्रतिनिधि एमसीबी जिला उद्घाटन अवसर पर कोरे जिले से शामिल होंगे उन्हें वक्त आने पर जनता जवाब देगी जो शायद बैकुंठपुर विधायक के लिए शुभ संकेत नहीं है।


तीनों विधायक अपना वर्चस्व दिखाने में भी जुटे रहे हैं
उद्घाटन के दौरान वर्चस्व भी दिखाने की खूब कोशिश की गई, सब अपने आप को सीएम का खास बताने के लिए अपना पूरा जोर लगाते रहे, एक महामाला में सभी घुसने का प्रयास करते दिखे, तो कहीं पर कोई अपने आप को सीएम के आगे यह बगल में रहने का प्रयास करते रहे, तो कोई रैली की गाडç¸यों में उनके साथ खड़े रहने का प्रयास कर रहा था, सारे प्रयासों को पूरी जनता देख रही थी और देखने के बाद बने मन हंस रही थी, ऐसा लग रहा था कि कोई तमाशा चल रहा है जो लोगों के मनोरंजन का काम कर रहा है, कभी तीन नंबर विधायक तो कभी दो नंबर विधायक तो कभी एक नंबर विधायक पुरे समय में सीएम के अगल-बगल खड़े रहने के लिए कोई मौका नहीं छोड़ रहे थे, यदि कोई मौका छोड़ रहा था तो दूसरे विधायक उस मौका को भुना रहे थे, यदि कोई दूसरा छोड़ रहा था तो तीसरा उस मौके को भुना रहा था और कहीं से भी कोई मौका गवाने नहीं चाह रहा था, ऐसा लग रहा था कि यहां पर कोई खेल चल रहा है।
नवीन जिला उद्घाटन पर सोशल मीडिया बना रहा अखाड़ा, खूब हुई आलोचनाएं
नवीन जिला उद्घाटन को लेकर सोशल मीडिया पूरी तरह अखाड़ा का मैदान बना रहा, जहां जनसैलाब के बीच उद्घाटन हुआ वही सोशल मीडिया में भी आलोचनाओं का जनसैलाब उमड़ा रहा, तीनो के तीनो विधायकों का आलोचना सोशल मीडिया पर देखने को मिला, कुछ तैरती तस्वीर भी डाली गई और उस तस्वीर के साथ भी खूब आलोचना की गई, कई ऐसा तस्वीर सोशल मीडिया पर तैरते रही जो बहुत कुछ इस नवीन जिले को लेकर बयां करती हैं, सिर्फ समझने वालों के लिए इशारा ही काफी है, तस्वीर ने जिले के विभाजन को लेकर सब कुछ बयां करती रही, पूरे खेल को सामने रख दिया इस बोलती तस्वीर ने, लोगों के अंदर असमंजस को साफ कर दिया।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply