Breaking News

दुर्ग@एसपी का आदेश बन गया इतिहास

Share

, पुलिसकर्मियो को इस दिन मिलेगी छुट्टी
दुर्ग, 04 सितम्बर 2022। प्रदेश मे दुर्ग पुलिस ने एक आदेश के बाद इतिहास रच दिया है, दुर्ग पुलिस ने पुलिस कर्मियो को मानसिक रूप से मजबूत करने एक आदेश जारी किया, जिससे जिले के तमाम पुलिस अधिकारी कर्मचारी खुश हो गए है। दरअसल, दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने जिले के तमाम पुलिस अधिकारिया को उनके जन्मदिन पर एक दिन की पूरी छुट्टी देने का एलान किया है।
जिसके बाद अब किसी भी पुलिस कर्मी को ड्यूटी पर रहते हुए अपने परिवार से दूर केक काटने मजबूर नही होना पडेगा। इस आदेश के बाद पूरे कर्मचारी खुश है और अपने कप्तान को धन्यवाद दे रहे है। बता दे राज्य शासन के दवारा पूर्व मे ही पुलिस कर्मियो अधिकारिया को एक दिन के साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की गई है लेकिन उसका पालन भी नही हो पा रहा था।
इसी बीच अब दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने उसे अमल मे लाना भी शुरू करवा दिया है। अब जन्मदिन पर भी छुट्टी का आदेश कर्मियो के मानसिक तनाव को कम करेगा। दुर्ग जिले मे कुल 2054 पुलिस कर्मचारी अधिकारी पदस्थ है। अक्सर देखा जा रहा था कि जन्मदिन के अवसर पर भी पुलिस कर्मियो को वर्किग पर रहना पड़ता था। ड्यूटी पर ही उनके साथी कर्मचारी केक काटकर जन्मदिन मनाया करते थे ऐसे मे परिवार को वे समय नही दे पाते थे।
ऐसे ही एक मामले मे ट्रैफिक पुलिस मे पदस्थ कर्मी का जन्मदिन सड़क पर केक काटकर मानते देखकर पुलिस अधीक्षक ने फैसला लिया और यह आदेश जारी कर दिया। बता दे पुलिस अधीक्षक एक मनोरोग डाक्टर भी है जो बेहतर ढग से लोगो की मनः स्थिति समझ जाते है ऐसे मे यह प्रयास प्रदेश के लिए मॉडल साबित हो सकता है।


Share

Check Also

छत्तीसगढ़@ में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से मौसम बदलेगा मिजाज

Share छत्तीसगढ़ 8 जून 2026। में मानसून का इंतजार खत्म होने वाला, 12 जून से …

Leave a Reply