Breaking News

बैकुण्ठपुर@कोरबा लोकसभा महिला काँग्रेस प्रभारी बबीता सिंह ने ली कोरिया महिला काँग्रेस ग्रामीण की बैठक

Share

बैकुण्ठपुर 29 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। जिला काँग्रेस कार्यालय राजीव भवन में कोरिया जिला महिला काँग्रेस ग्रामीण की अत्यावश्यक बैठक कोरबा लोकसभा महिला काँग्रेस सह प्रदेश उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ महिला काँग्रेस बबीता सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।जिसमें जिले भर की ग्रामीण क्षेत्र की महिला कार्यकर्ता भारी संख्या में उपस्थित थी।बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी बबीता सिंह ने कहा कि प्रदेश महिला काँग्रेस के निर्देशानुसार हमे सम्पूर्ण जिले में महिलाओं की सशक्त टीम बनाना हैं।जिसके लिए बूथ लेवल में 5 महिलाओं का गठन किया जाना हैं।शासन की महिला उन्मुखी योजनाओं का लाभ अंतिम तबके को प्राप्त हो सके,इसकी निगरानी हमे करनी हैं। आगामी 2023 विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में महिलाओं की सक्रियता आवश्यक हैं।बैठक में प्रमुख रुप से जिला अध्यक्ष महिला काँग्रेस ग्रामीण मनजिंदर कौर,जिला पंचायत सदस्य ऊषा सिंह करियाम, जनपद उपाध्यक्ष आशा साहू,जिला पंचायत सदस्य ज्योत्सना टोप्पो, सरपंच लक्ष्मी सिंह, संगीता राजवाड़े, मनेंद्रगढ़ महिला ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष सुचित्रा दास, रकीबा बेगम, जिन्दर कौशिक, जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी, वरिष्ठ काँग्रेसी चंद्रप्रताप राजवाड़े समेत अन्यान्य महिला काँग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रही।


Share

Check Also

लखनपुर@ 27 को गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग को लेकर सौंपा जाएगा ज्ञापन

Share लखनपुर,25 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने और देशभर में गौ …

Leave a Reply