Breaking News

सूरजपुर@सावन के अंतिम सोमवार को बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया

Share


सूरजपुर, 08 अगस्त 2022 (घटती-घटना)। सावन के अंतिम सोमवार को पंच मंदिर सेवा समिति के द्वारा नगर के भैयाथान रोड स्थित पंच मंदिर वार्ड के पंच महादेव पर रेणुका नदी से जल उठा कर पैदल यात्रा कर बड़ी संख्या में लोगों ने जलाभिषेक किया।उल्लेखनीय है कि कई दशकों पूर्व बने प्राचीन शिव मंदिर में कावड़ पदयात्रा कार्यक्रम पहली बार आयोजित होने से लोगों में उत्साह का वातावरण था. आज बड़ी संख्या में मोहल्ले सहित नगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर कावड़ यात्रा में हिस्सा लिया। रेणुका नदी के छठ घाट से जल उठा कर बोल बम के जयघोष के साथ नगर भ्रमण करते हुए पंच महादेव पर लोगों ने जलाभिषेक किया। आयोजन को सफल बनाने में पंच मंदिर सेवा समिति केओम प्रकाश उपाध्याय, बाबूलाल अग्रवाल, दिनेश गुप्ता, मुकेश गर्ग, पंकज गुप्ता, विनोद साहू, संजय अग्रवाल, संजीत गुप्ता, कृष्ण मंगल, रामजी साहू, अनिल साहू, ब्रजेश ठाकुर, निश्चल केसरवानी, अजय सिंह, अंशु ठाकुर, प्यारे साहू, अनमोल श्रीवास्तव, प्रवीण साहू, नितिन सोनी, आशिक सोनी, विकास साहू, हैप्पी ठाकुर, गोलू सोनी, रोहित साहू, शैलू ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सक्रिय थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply