Breaking News

बैकुंठपुर@हर घर तिरंगा अभियान 11 से 17 अगस्त, स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर लहराएगा तिरंगा

Share


समूह की महिलाएं तैयार कर रही झंडे, जिला कलेक्टोरेट में विक्रय हेतु स्टाल स्थापित
-रवि सिंह-
बैकुंठपुर 06 अगस्त 2022(घटती-घटना)।
आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत 11 से 17 अगस्त तक प्रदेश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस स्वतंत्रता सप्ताह में हर घर में तिरंगा लहराएगा। कलेक्टर कुलदीप शर्मा तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं से तिरंगे खरीदे। उन्होंने आमजनों को तिरंगा वितरित कर अपने-अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने की अपील की। कलेक्टर श्री शर्मा के मार्गदर्शन में इस अभियान को सफल बनाने समूह की महिलाएं नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज को अपने घर पर फहराने के लिए प्रेरित करने, आम जन में देश भक्ति की भावना विकसित करने तथा राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वृद्धि लाने के लिए ग्रामीण स्तर के नागरिकों को जोड़ रही है। जिला कलेक्टोरेट परिसर में महिलाओं द्वारा स्टॉल लगाकर झण्डे विक्रय किए जा रहे हैं।
रोशनी स्व सहायता समूह की महिला खुर्शीदा ने कहा कि शासन की यह बहुत अच्छी पहल है जिन्होंने देश के लिए झंडा बनाने के कार्य में समूह की महिलाओं को जोड़ा है। झंडा बनाने के कार्य समूह को देकर इस अभियान का हिस्सा बनाया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए अब समूह की सभी महिलाएं जुड़ गई है साथ ही अब गांव के लोग भी अभियान में जुड़कर सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। भरतपुर विकासखण्ड में जनकपुर की कोरिया स्व सहयता समूह, मनेन्द्रगढ़ विकासखण्ड में चवगहड़ा की महिला बचत स्व सहायता समूह, विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के छिंदिया में जय माँ लक्ष्मी स्व सहायता समूह तथा पटना की आदर्श एवं रोशनी स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा अब तक कुल 6 हजार तिरंगे तैयार किए गए हैं।
उल्लेखनीय है कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। आगामी स्वतंत्रता को खास बनाने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के आह्वान पर प्रदेश में 11 अगस्त से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह का आयोजन होगा जिसमें 13 से 15 अगस्त तक जिले में हर घर तिरंगा अभियान के तहत हर गांव, हर शहर, हर घर में तिरंगा फहराया जाएगा और विविध कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।


Share

Check Also

प्रतापपुर@ प्रतापपुर और जरही में डेंगू-चिकनगुनिया रोकथाम के लिए चला लार्वा नियंत्रण अभियान,टेमीफॉस का किया गया छिड़काव

Share घर-घर सर्वे कर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान,लोगों से सप्ताह में एक दिन …

Leave a Reply