Breaking News

टोक्यो में 2025 में होगा वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप, केन्या-पोलैंड को दी शिकस्त

Share

खेल डेस्क, नई दिल्ली 15 जुलाई 2022I  टोक्यो ने पिछली बार 1991 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसे अमेरिकी लॉन्ग-जम्पर माइक पॉवेल की 8.95 मीटर (29 फीट 4.4 इंच) की वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप के लिए याद किया जाता है। जापान की राजधानी टोक्यो 2025 वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स काउंसिल ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। काउंसिल ने गुरुवार को कहा कि केन्या, पोलैंड और सिंगापुर को हराकर टोक्यो दूसरी बार चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।

इसका मतलब है कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम ‘टोक्यो ओलंपिक 2020’ की मेजबानी के चार साल बाद एक और बड़े प्रतियोगिता की मेजबानी करेगा। वर्ल्ड एथलेटिक्स के अध्यक्ष सेबेस्टियन कोए ने एक बयान में कहा- वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 की मेजबानी के लिए टोक्यो ने एक आकर्षक बोली की पेशकश की।

उन्होंने कहा- मुझे उम्मीद है कि यह जापान के लिए एक शानदार अवसर साबित होगा, क्योंकि वे टोक्यो में लोगों के लिए विश्व स्तरीय एथलेटिक्स वापस लाकर 2025 में जापानी एसोसिएशन ऑफ एथलेटिक्स फेडरेशन (JAAF) के 100 साल पूरे होने का जश्न मनाएंगे। टोक्यो ने पिछली बार 1991 में विश्व चैंपियनशिप की मेजबानी की थी। इसे अमेरिकी लॉन्ग-जम्पर माइक पॉवेल की 8.95 मीटर (29 फीट 4.4 इंच) की वर्ल्ड रिकॉर्ड जंप के लिए याद किया जाता है। इस मामले में उन्होंने बॉब बीमन के 1968 में बनाए गए रिकॉर्ड को तोड़ा था। JAAF के अध्यक्ष मित्सुगी ओगाटा ने एक बयान में कहा- इतिहास ने दिखाया है कि हमारे पास दुनिया के शीर्ष एथलीटों की मेजबानी करने और अंतरराष्ट्रीय दर्शकों को प्रेरित करने की क्षमता और ऊर्जा है। हम वादा करते हैं कि टोक्यो का ओलंपिक स्टेडियम एथलीटों और इसमें शामिल सभी लोगों के लिए एक अविस्मरणीय अनुभव साबित होगा।


Share

Check Also

नई दिल्ली@स्विट्जरलैंड और बोस्निया-हर्जेगोविना ने अपने-अपने मुकाबले जीते

Share नई दिल्ली,26 जून 2026। फीफा विश्व कप 2026 के ग्रुप- बी के 2 मुकाबले …

Leave a Reply