एंटरटेनमेंट डेस्क, मुंबई 14 जुलाई 2022। टीवी सीरियल रोज नई कहानी लेकर आते हैं, वहीं सीरियल के नए ट्विस्ट भी दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाते रहते हैं। इसके अलावा कई बार सीरियल्स की कहानी असल जिंदगी से भी काफी मिलती जुलती है और इसलिए भी लोग खुद को किरदारों से काफी कनेक्ट कर लेते हैं। यही वजह है कि अपने पसंदीदा शो के आगे की कहानी जानने के लिए दर्शक हमेशा एक्साइटेड रहते हैं, और मेकर्स भी अपने दर्शकों का पूरा ध्यान रखते हुए एक से बढ़कर एक ट्विस्ट लेकर आते रहते हैं। तो चलिए जानते हैं कि इस समय के टॉप टीआरपी लिस्ट के किस शो में क्या होने वाला है।

अनुपमा
सीरियल अनुपमा अपने धमाकेदार ट्विस्ट के चलते हमेशा की तरह इस बार भी टॉप टीआरपी में नंबर वन पर बना हुआ है। इस सीरियल के मौजूदा ट्रैक में अनुज और अनु अपनी बेटी को लेकर घर आएंगे, जिसे देखकर बरखा, अधिक और अनुज का भाई हैरान रह जाएगा। वहीं किंजल की डिलीवरी होने वाली है। ऐसे में अनुपमा के आगे दो जिम्मेदारियां होंगी। वहीं पाखी की वजह से भी आने वाले एपिसोड में अनुपमा सीरियल में तूफान आने वाला है।

ये है चाहतें
सीरियल ‘ये है चाहतें में’ आखिरकार वह वक्त आ गया है, जब रूद्र और प्रीशा बिल्कुल एक दूसरे के आमने-सामने हैं। रूद्र प्रीशा को देखकर चौंक जाता है और खुश होता है। वह प्रीशा से कहता है कि उसने उसे हर जगह ढूंढा। लेकिन अरमान ने प्रीशा को एक मॉफ्ड वीडियो दिखाई थी, जिसे याद करके प्रीशा कहती है कि तुम मुझे जिंदा देखकर चौंक गए क्या…क्योंकि तुमने मुझे प्रताड़ित किया था। इसके बाद रूद्र उसे बताता है कि उसने ऐसा कुछ भी नहीं किया। वे शादीशुदा हैं और प्रीशा उसकी पत्नी है, लेकिन प्रीशा कहती है कि पत्नी थी….अब नहीं। फिलहाल अब जबकि दोनों मिल चुके हैं तो रूद्र, प्रीशा को मना ही लेगा।

गुम है किसी के प्यार में
सीरियल ‘गुम है किसी के प्यार में’ के मौजूदा ट्रैक में पाखी सई और विराट के बच्चे की सरोगेट बन गई है। अब सई के लिए आने वाले समय में और मुश्किल समाने आएंगी जब उसे पता चलता है कि प्रेगनेंसी में कॉम्प्लिकेशन हैं। वहीं एक बुजुर्ग को देखकर सई अपने पिता को याद करती है।

भाग्य लक्ष्मी
सीरियल भाग्य लक्ष्मी के मौजूदा ट्रैक में बलविंदर को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा चल रहा है। किरण बलविंदर से छुटकारा पाने के लिए गुंडे हायर करेगी और मलिष्का से कहेगी कि रात में दरवाजा खोल देना। वहीं मलिष्का ऋषि से कहती है कि मैं तुम्हारी मालिश करती हूं और इसी दौरान वह ऋषि के करीब आने की कोशिश भी करेगी। उधर लक्ष्मी सोचती है कि कोई तो है जो बलविंदर का साथ दे रहा है, लेकिन ऋषि उसे जरूर पकड़ लेगा।

खतरों के खिलाड़ी सीजन 12
इस समय खतरों के खिलाड़ी को लेकर भी दर्शकों में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। रोहित शेट्टी दर्शकों से एक से बढ़कर एक खतरनाक स्टंट करवाते नजर आ रहे हैं। आगामी एपिसोड में एक्ट्रेस रुबीना दिलैक को करंट लगने वाला है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur