Breaking News

कोरबा@ कोरबा जिले में नए एसपी के रूप में संतोष सिंह की नवीन पदस्थापना की गई है।

Share

कोरबा 07 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पुलिस विभाग के 9 अधिकारियों का हुआ तबादला, जिसमे कोरबा एसपी भोजराम पटेल कोरबा के बाद महासमुंद ट्रांसफर किए गए। कोरबा जिले में नए एसपी के रूप में संतोष सिंह की नवीन पदस्थापना की गई है। वर्त्तमान में जिला राजनांदगाव में पदस्त हैं, संतोष सिंह के नाम प्रदेश में कार्य करने के दौरान तमाम उपलब्धियां दर्ज हैं। उन्होंने बस्तर पोस्टिंग के दौरान नक्सल प्रभावित क्षेत्र में बेहतर काम किया। वहीं महासमुंद एसपी रहने के दौरान बाल हितैषी पुलिसिंग को मजबूत करते हुए करीब एक लाख बच्चों को सेल्फ-डिफेंस की ट्रेनिंग दिलवाई। जो कि वर्ल्ड रिकॉर्ड है। बेहतर पुलिसिंग के लिए एसपी संतोष सिंह का चयन ‘आईएसीपी अवॉर्ड 2021’ के लिए किया गया है। यह सम्मान अमेरिका की अंतरराष्ट्रीय संस्था इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ्स ऑफ पुलिस की ओर से दिया जाता है। इस बार इस सम्मान के लिए 6 देशों के 40 पुलिस अफसरों को चयन किया गया है। इसमें भारत से आईपीएस अफसर संतोष सिंह का नाम भी शामिल है।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply