Breaking News

सूरजपुर@60 हजार रूपये कीमत के 6 टन कोयला,2 पिकअप वाहन जप्त

Share

सूरजपुर 05 जुलाई 2022(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देश पर अवैध कारोबार पर पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में सोमवार को थाना प्रतापपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम सिलौटा चटटीपारा रास्ते में 2 पिकअप वाहन संदिग्ध हालत में खड़ा है। थाना प्रतापपुर की पुलिस फौरन मौके पर पहुंची जहां पिकअप वाहन क्रमांक जेएच 03 एबी 5983 एवं पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 15 एसी 3752 संदिग्ध हालत में खड़ा मिला जिसकी तलाशी लेने पर दोनों पिक-अप में 3-3 टन कोयला लोड़ पाया जिसकी कीमत 60 हजार रूपये है। मामले में धारा 102 के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों पिक-अप वाहन एवं कोयला जप्त कर माल-मालिक की पतासाजी की जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply