Breaking News

बैकुण्ठपुर@सरपंच-सचिव बिना कार्य किए निकाले 1 लाख 26 हजार रूपए

Share

बैकुण्ठपुर 30 जून 2022 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के जनपद पंचायत बैकुंठपुर के अंतर्गत टेमरी ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव द्वारा बिना कार्य कराय 1 लाख 26 निकाल लिए, जिसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर व स्थानीय विधायक से की गई है।ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत टेमरी में तुरियापारा में लगभग 8 वर्ष पूर्व भारत के घर के पास शासन द्वारा हैंड पंप लगवाया गया था जिसका भुगतान भी हो चुका था पर उसी हैंडपंप को दिखाकर जनवरी 2022 में दोबारा सरपंच सचिव ने 1 लाख 26 हजार निकला लिया, जबकि वह हैंडपंप पहले से ही लगा हुआ था, बिना नए हैंडपंप लगाए सरपंच सचिव द्वारा मिलीभगत कर पैसा निकालना भ्रष्टाचार करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है जिसकी शिकायत कोरिया कलेक्टर से की गई है स्थानीय विधायक अंबिका सिंहदेव से भी इसकी शिकायत ग्रामीणों ने की है जिस पर उन्होंने तत्काल कार्यवाही करने का निर्देश कलेक्टर को दिया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply