Breaking News

कैटी लेडेकी ने जीता विश्व तैराकी में 18वां स्वर्ण, करियर का 21वां पदक किया अपने नाम

Share

स्पोर्ट्स डेस्क, नई 24 जून 2022 अमेरिका की 25 साल की तैराक कैटी लेडेकी ने विश्व चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या 21 तक पहुंचा दी है। दुनिया की किसी भी महिला तैराक के मुकाबले अब उनके पास दो पदक ज्यादा हैं। अमेरिका की 25 साल की तैराक कैटी लेडेकी ने विश्व चैंपियनशिप में अपने पदकों की संख्या 21 तक पहुंचा दी है। दुनिया की किसी भी महिला तैराक के मुकाबले अब उनके पास दो पदक ज्यादा हैं। इन 21 पदकों में 18 तो स्वर्ण हैं। उन्होंने अपना 18वां स्वर्ण महिलाओं की 4×200 फ्रीस्टाइल रिले में जीता। 

अमेरिकी टीम ने 7: 41.45 का मीट रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले लेडेकी ने 1500 मीटर फ्री स्टाइल और 400 मीटर फ्री स्टाइल में स्वर्णिम सफलताएं हासिल की थी। लेडेकी के बाद विश्व चैंपियनशिप में सर्वाधिक हमवतन नटाली कफलिन ने 19 पदक जीते हैं। उन्होंने सात स्वर्ण, सात रजत, पांच कांस्य जीते हैं।

रियान लोचेटे के रिकॉर्ड की बराबरी
लेडेकी 18वें स्वर्ण के साथ विश्व चैंपियनशिप में सर्वाधिक खिताब के मामले में रियान लोकटे के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर आ गई हैं। सबसे आगे माइकल फेल्प्स (26) हैं।


Share

Check Also

वैभव को अंडर-19 एशिया कप के लिए म्हात्रे की अगुआई वाली टीम इंडिया में चुना गया

Share नई दिल्ली, 28 नवम्बर 2025। आईपीएल ऐंसेशन वैभव सूर्यवंशी को लगातार मौके मिल रहे …

Leave a Reply