एजंसी, वजीरिस्तान 20 जून 2022। हमला मिराली तहसील के हैदरखेल इलाके में रविवार को हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने चलती कार पर गोलियां बरसाईं। पाकिस्तान के आतंकवाद प्रभावित उत्तरी वजीरिस्तान जिले में अज्ञात बंदूकधारियों ने एक कार पर हमला कर चार सामाजिक कार्यकर्ताओं को मौत के घाट उतार दिया। ये कार्यकर्ता क्षेत्र में शांति बहाली में जुटे युवा संगठन के सदस्य थे। हमला मिराली तहसील के हैदरखेल इलाके में रविवार को हुआ। पाकिस्तानी अखबार डॉन की रिपोर्ट के अनुसार दो मोटरसाइकिलों पर आए अज्ञात लोगों ने चलती कार पर गोलियां बरसाईं। हमले में चार लोगों की मौत हो गई। ये सभी सामाजिक संगठन ‘यूथ ऑफ वजीरिस्तान’ से जुड़े थे। मृतकों की पहचान वकार अहमद डावर, सुनैद अहमद डावर, आमद डावर और असदुल्ला के रूप में हुई। वजीरिस्तान में जर्ब-ए-अज्ब सैन्य अभियान के बाद गठित यूथ ऑफ वजीरिस्तान आतंकवाद प्रभावित इस क्षेत्र में शांति बहाली के लिए काम करता है। डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, इस संगठन ने टारगेट किलिंग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए धरना भी दिया था।
दो लोगों को अगवा कर मार डाला
इस बीच, एक और मामला दर्ज किया गया है, जहां एक बाजार से अगवा किए गए दो लोगों के गोलियों से छलनी शव टोची नदी के पास पाए गए थे। मिराली के लोगों के अनुसार अज्ञात बंदूकधारियों ने बाजार से दो लोगों का अपहरण कर लिया था। अभी तक किसी भी समूह ने इस हत्या की जिम्मेदारी नहीं ली है।
आतंकी गतिविधियां बढ़ीं
इलाके में पाकिस्तानी पुलिस भी आतंकियों का मुख्य निशाना बनती जा रही है। हाल ही में, पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष रूप से उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादी गतिविधियां तेज हो गई हैं। सेना की मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) ने एक बयान में कहा कि देश के उत्तर पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान जिले में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों को निशाना बनाने में एक पाकिस्तानी सैनिक मारा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur