Breaking News

कैदियो को लेने जा रही जेल वाहन पल्टी बाल-बाल बचे जवान

Share

बैकुण्ठपुर 17 जून 2022(घटती-घटना)।कोरिया जिला मुख्यालय बैकुन्ठपुर के जिला जेल से मनेन्द्रगढ़ उपजेल से कैदियों को जिला न्यायलय में पेशी में लाने के लिए जेल वाहन मुलजिम पेशी के लिए उपजेल मनेन्द्रगढ़ जाते वक्त बेलबहरा और कठौतिया के बीच एनएच 43 पर अनियंत्रित होकर पलट कर खेत में पहुँच गई। इस दौरान वाहन में ड्राइवर समेत 3 पुलिस के जवान सवार बताये जा रहे है जिन्हें हल्की चोटे आई । देखा जाए तो एक बड़ी घटना टल गई। यदि बन्धी होते तो बड़ा मामला हो सकता था खबर लिखे जाने तक किसी प्रकार की अनहोनी की खबर नहीं है ।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply