Breaking News

बैकुण्ठपुर@पटना निर्मित गौठान के विरोध में गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी करेगा धरना प्रदर्शन

Share

बैकुण्ठपुर 08 जून 2022 (घटती-घटना)। गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी जिला कोरिया के तत्वाधान में ग्राम पंचायत पटना में निर्मित हो रहे गौठान को अवैध बताते हुए 10 जून को ग्राम पंचायत पटना के पशु चिकित्सालय के सामने धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा गया है। उक्ताशय के संबंध में बताया जा रहा है कि पटना पंचायत में निर्मित हो रहे गौठान को लेकर गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी विरोध दर्ज करने वाली है और गौठान निर्माण को वह अवैध बता रही है। बता दें कि ग्राम पंचायत पटना में जिस जमीन पर गौठान का निर्माण हो रहा है उस जमीन पर वर्षों से कुछ लोग काबिज थे और उन्हें वहां से बेदखल कर गौठान बनाया जा रहा है और गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी उसी का विरोध करने वाली है और वहां से हटाए जा रहे लोगों का साथ देने जा रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ डीआईजी-एसएसपी राजेश अग्रवाल ने किया रक्षित केंद्र का वार्षिक निरीक्षण उत्कृष्ट जवान हुए सम्मानित

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,31 जुलाई 202६ (घटती-घटना)। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश अग्रवाल ने शुक्रवार को रक्षित …

Leave a Reply