Breaking News

खडग़वां@ग्राम पंचायत पीपरबहरा के रोजगार सहायक के फर्जीवाड़ा शिकायत

Share


-राजेन्द्र कुमार शर्मा-
खडग़वां, 06 जून 2022 (घटती-घटना)। जनपद पंचायत के अधिकारी क्यों मेहरबान हैं रोजगार सहायकों के ऊपर शिकायतों के बाद भी कार्यवाही के नाम पर की जाती है सिर्फ खानापूर्ति……..
पीपरबहरा ग्राम पंचायत में मनरेगा में पदस्थ रोजगार सहायक राजू साहू कि लिखित शिकायत कोरिया कलेक्टर से ग्रामीणों ने की है रोजगार सहायक के द्वारा नाबालिग के नाम पर जाब कार्ड बनाकर राशि का गबन किये जाने एवं रोजगार गारंटी में कार्यरत मजदूरों से स्वयं के घर पर कार्य करवाने की शिकायत पीपरबहरा के स्थानीय ग्रामीणों ने कि है। इस तरह के कई ग्राम पंचायतो में भ्रष्टाचार किया गया है मनरेगा के निर्माण कार्यों की फाइलों की सही ढंग से जांच की जाए तो कई बड़े बड़े भ्रष्टाचार के कारनामे उजागर हो जाएंगे।
पीपरबहरा ग्राम पंचायत के निवासी ग्राम पंचायत के पंच तथा ग्रामवासी सभी के द्वारा की जा रही शिकायत रोजगार सहायक राजू साहू के द्वारा नाबालिग बच्चों के नाम से जाब कार्ड फर्जी तरीके से बनाकर उस मद में प्राप्त होने वाली राशि 4500/- रूपए का स्वयं गबन किया जा रहा है एवं रोजगार गारंटी के तहत कार्यरत मजदूरों को अपने स्वयं के घर पर काम करवाता है और अपने स्वयं के घर पर कार्य करने की कोई मजदूरी नहीं देता है और उन्हें स्वयं के घर पर कार्य करने की कोई मजदूरी नहीं देता है जिन बच्चों के फर्जी जाब कार्ड बने हैं उनके नाम कुछ रीना आ.जगलाल जाति खैरवार एवं अहिल्या बाई आ.जगलाल जाति खैरवार निवासी पीपरबहरा इन दोनों नाबालिग बच्चों से 4500/- 4500/- रूपए की ठगी किया गया है कुछ रीना एवं अहिल्या का जाब कार्ड क्रमांक 23 तथा रीना का आधार कार्ड क्रमांक 353006448760 तथा जन्म तिथि 20/1/2006 एवं अहिल्या का आधार कार्ड क्रमांक 8552 2886 0465 एवं जन्म तिथि 20/11/2005 है तथा उक्त रोजगार सहायक अपने मकान में सीताराम आ0 राघव प्रताप निवासी छोटे कलुआ को घरेलू कार्य कराया गया और इस कार्य की राशि मनरेगा के जाब कार्ड में भरकर प्रदान किया गया है। रोजगार सहायक की मनमानी पूर्ण कार्य के कारण सभी ग्राम वासी परेशान हैं और रोजगार सहायक के द्वारा किए गए फर्जीवाड़े की जांच से पहले उसे ग्राम पंचायत पीपरबहरा से हटाकर जांच की जाए और उचित कार्यवाही की जाए।
इस संबंध में रोजगार सहायक राजू साहू से जानकारी चाही तो उन्होंने ने कहा कि मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत और बेबुनियाद हैं।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply