Breaking News

सूरजपुर@11 महीने में बदल गए तीन तहसीलदार

Share


-ओंकार पांडेय-
सूरजपुर 6 जून 2022 (घटती-घटना)। पिछले 11 महीने में जिले के तहसील कार्यालय में ही तीन तहसीलदार बदल गए हैं। पिछले वर्ष 22 जून 2021 को तत्कालीन तहसीलदार ओपी सिंह ने पदभार संभाला था 31/07/2021 को हुआ था। उनके स्थान पर प्रतीक जायसवाल को तहसीलदार बनाया गया था दिनांक 01/08/ 2021 से 31/ 01/2022 तक । वे भी बामुश्किल 4 माह ही तहसील में रह पाए थे कि उन्हें स्थानांतरित कर नीरज कांत तिवारी को दिनांक 31/01/2022 को तहसीलदार बनाया गया था। वे 5 महीना भर भी नहीं रह पाए। 5 महीना में ही उन्हें भी स्थानांतरित कर दिया गया है। उनके स्थान परश्री राठौर को नया तहसीलदार बनाया गया है।अभी हाल में ही
सूरजपुर कलेक्टर ने बड़े पैमाने पर ट्रांसफर किया। इस जिसमें से कई तहसीलदार नायब तहसीलदार को इधर से उधर किया गया है लेकर ग्रामीणों में काफी रोष है ग्रामीणों ने बताया कि जैसे ही नया तहसीलदार आते हैं केस समझ पाते हैं इसके बाद उनका ट्रांसफर हो जाता है जिससे हम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है और अभी बरसात का मौसम है 15 जून के सीमांकन का कार्य भी रुक जाएगाजिसको लेकर जमीन बंटवारा संबंधित काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है चौहद्दी के लिए भी बरसात आने से पहले नहीं हुआ तो और भी काफी दिक्कत होगा , ग्रामीणों ने अभी बताया कि तहसील कार्यालय में तहसीलदारों का तो लगा तार ट्रांसफर हो रहा है लेकिन यहां पदस्थ बाबू का कितने तहसीलदार आए गए आज भी जमे जमाए हैं इनके जुगाड़ के आगे सभी नियम कायदा फेल हैं केवल तहसीलदारों का ट्रांसफर किया जा रहा है जो समझ से परे है [जिले अधिकांश तहसीलों में तहसीलदारों के ट्रांसफर की कमोवेश यही स्थिति हैइससे पूर्व तात्कालीन तहसीलदार नंद जी पांडेय को लगभग चार साल तक सूरजपुर तहसीलदार के पद पर रहे जो भाजपा शासन काल से वर्तमान कांग्रेस शासन काल तक पदस्थ थे उनका कोरबा जिले के लिए डिप्टी कलेक्टर के रूप में पदोन्नति के पश्चात स्थांतरण हुआ जबकि यैसा क्या हुआ की उनके स्थानांतरण के बाद महज 11 माह में चार तहसीदार का स्थांतरण आदेश जारी हुआ। जिला मुख्यालय ही नही बल्कि जिले के अधिकांश तहसीलों में कमोवेश स्थिति यही है की जब तक अधिकारी राजस्व प्रकरणों को समझ पाते इससे पूर्व ही उनका स्थानांतरण आदेश जारी हो जाता है यैसी के राजस्व प्रकरणों का निपटारा कैसे हो पाएगा ये यक्ष सवाल है ।


Share

Check Also

सीतापुर@ जहरीली शराब ने छीनी बेटे की जान

Share ,सदमे में मां ने भी तोड़ा दमसीतापुर,02 जून 2026 (घटती-घटना)। सरगुजा जिले के सीतापुर …

Leave a Reply