Breaking News

बैकुण्ठपुर@स्मृति ईरानी से कोरिया जिपं अध्यक्ष रेणुका सिंह ने किया मुलाकात

Share

बैकुण्ठपुर 05 जून 2022 (घटती-घटना)। मोदी सरकार के 8 साल पूरा चार अप्रैल को रायपुर में आयोजित जोनल सब जोनल मीटिंग में बतौर मुख्य अतिथि महिला एवं बाल विकास विभाग के केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी पहुची थी। कार्यक्रम में केन्द्र मंत्री के द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग के विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी के विस्तृत चर्चा की गई। वहां पर कोरिया जिले की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेणुका सिंह ने भी उनसे मुलाकात कर काफी सारी चीजों को उनके साथ साझा किया, इस दौरान रेणुका सिंह ने महिला एवं बाल विकास के विभिन्न समस्याओं को विस्तृत चर्चा कर अवगत कराई और अपने क्षेत्र की कुछ जायज मांगों भी उनके समक्ष रहा जिस पर उन्हें त्वरित कार्यवाही का आश्वसन मिला। इस दौरान केन्द्रीय राज्य मंत्री महिला एवं बाल विकास, महिला एवं बाल विकास भारत सरकार के सचिव, छत्तीसगढ़ के सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद और जिला पंचायत सदस्य सुनीता कुर्रे भी उपस्थित रही।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply