Breaking News

सूरजपुर@रामानुजनगर पुलिस ने जुआ खेल रहे 6 जुआडि़यों को पकड़ा

Share

सूरजपुर 02 जून 2022 (घटती-घटना)। अवैध शराब, जुआ, नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने जिले के थाना-चैकी प्रभारियों को दिए है। इसी परिपेक्ष्य में रामानुजनगर पुलिस ने चंन्द्रिकापुर जंगल किनारे हारजीत का दाव लगाकर जुआ खेलने के मामले में 06 जुआड़ियों को रंगे हाथों पकड़ जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है। बीते दिन थाना रामानुजनगर पुलिस को मुखबीर ने सूचना दिया कि ग्राम चंद्रिकापुर जंगल किनारे कुछ जुआडियान रूपये पैसे की हारजीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे है। सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जुआ खेल रहे 06 व्यक्ति कुन्नू सिंह निवासी गोकुलपुर, मोतीलाल प्रजापति निवासी नारायणपुर, गुलाम खान निवासी भुनेश्वरपुर, दीपक कुमार निवासी मांजा, रामचरण राजवाड़े निवासी मदनेश्वरपुर व नाजिम शाह निवासी शिवपुर को पकड़ा जिनके कब्जे व जुआ फड से 3500 रूपये जप्त कर धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर/पटना@विवाहिता की मौत के बाद विवाद,पिता ने पति पर लगाया जबरन जहर खिलाने का आरोप

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर/पटना,12 जून 2026 (घटती-घटना)। कोरिया जिले की एक विवाहिता की कीटनाशक सेवन से मौत …

Leave a Reply