Breaking News

सूरजपुर@सूरजपुर पुलिस ने मुसाफिरों की चेकिंग के लिए चलाया अभियान

Share


-नगर संवाददाता-
सूरजपुर 29 मई 2022 (घटती-घटना)।
पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू ने आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने, बाहर से आने वाले व्यक्तियों की पुख्ता जानकारी एवं उनकी हरकतों पर निगरानी के लिए थाना-चैकी प्रभारियों को मुसाफिरों की चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इसी परिप्रेक्ष्य में बीते दिन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर के मार्गदर्शन में जिले के थाना-चैकी की पुलिस ने 200 मुसाफिरों को चेक किया और इन मुसाफिरों के आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज की जांच की गई। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने मुसाफिरों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि थाना-चैकी में आने-जाने संबंधी जानकारी अनिवार्य रूप से देते हुए मुसाफिरी दर्ज कराए।


Share

Check Also

बिलासपुर@40 साल… एक सुपरस्टार, एक दीवानाः बिलासपुर के चुट्टू अवस्थी ने संजय दत्त के जन्मदिन को बनाया सेवा का उत्सव

Share 1986 में लिया था संकल्प, 40 वर्षों से बिना रुके मना रहे हैं संजू …

Leave a Reply