अधिकारी गुस्सा भी हुए पर करें तो करें क्या तत्काल में कहां से लाएं छायाचित्र,कार्यक्रम के शुभारंभ बाद रखा गया छायाचित्र
-रवि सिंह-
बैकुण्ठपुर 05 मई 2022 (घटती-घटना)। कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया में अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस का हुआ आयोजन, यह आयोजन स्व. डॉ. रामचन्द्र सिंहदेव कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र कोरिया, कृषि विज्ञान केन्द्र कृषि विभाग, मछली पालन विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यानिकी विभाग कोरिया के संयुक्त तत्वाधान में अक्ती तिहार (अक्षय तृतीया पर्व) कृषि विज्ञान केन्द्र कोरिया के परिसर में आनन-फानन में आयोजित की गई थी, दिन छुट्टी का था और यह कार्यक्रम अधिकारियों को करना था क्योंकि यह शासकीय आदेश था अब ऐसे में अधिकारी कार्यक्रम तो आनन-फानन में आयोजित कर लिए गया पर कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र का पूजा अर्चना करना था, जिसके लिए यह छायाचित्र लाना ही भूल गए, छायाचित्र रखने के लिए कुर्सी भी आ गई उस पर माला भी आ गया पर नहीं आई तो छत्तीसगढ़ महतारी की छायाचित्र मुख्य अतिथियों ने बिना छायाचित्र के ही दीप प्रज्वलित कर लिया और कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया, छायाचित्र ना होने को लेकर अधिकारी नाराज भी हुए पर अब कार्यक्रम करना था और समय नहीं था ऐसे में बिना छायाचित्र के ही इन्होंने कार्यक्रम की शुरू आत बिना छायाचित्र के मिटटी पूजा कर व दीप प्रज्वलित कर किया गया, कार्यक्रम संपन्न होने से पहले छायाचित्र की खाली कुर्सी का फोटो बाहर आ गई जो नहीं आनी थी और यह कहीं न कहीं कार्यक्रम को अपमान की तरह भी देखा जा रहा है, सूत्रों की माने तो प्रतिमा पूजा अर्चना के बाद लाकर रखी गई जब मिट्टी का पूजा कर मंचो पर अतिथि विराजमान हो गए, सूत्रों का यह भी कहना है कि कार्यक्रम संपन्न होने से पहले छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा कहीं से खोज कर फिर कुर्सी पर रखी गई, यह तब हुआ जब अधिकारियों का ध्यान उधर गया और अधिकारी भडक़ उठे, इस पर कोई भी जिम्मेदार बोलने को तैयार नहीं है इस विषय को लेकर प्रयास किया गया अधिकारी से बात करने का पर नहीं हो पाई उनसे बात।
मिलिजानकारी के अनुसार कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर कुलदीप शर्मा, विशिष्ठ अतिथि जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी कुणाल दुदावत, कोरिया जिला पंचायत उपाध्यक्ष वेदांती तिवारी के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का प्रारंभ बिना छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन, पुष्प अर्पण, माल्यार्पण के साथ-साथ छत्तीसगढ़ की परंपरा बीज संस्कार का निर्वहन करते हुए किया गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur