सूरजपुर 26 अप्रैल 2022 (घटती-घटना)। रामनगर धान खरीदी केन्द्र में मजदूरी भुगतान पिछले 1 वर्ष से नहीं हो रहा था जिसको लेकर ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व लगातार 3 दिन से भीषण गर्मी एवं धूप में मजदूर आंदोलन कर रहे थे मजदूरों भुगतान को लेकर मजदूरों का 1 वर्ष की मजदूरी लगभग दस लाख पछत्तर हजार रु. नहीं मिला था जिसके चलते मजदूर हड़ताल कर रहे था इसकी सूचना मजदूरों ने सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छतर लाल सांवरे दी थे जिसके बाद मौके पर पहुंच कर उन्होंने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से फोन के माध्यम से बात कर मजदूरी भुगतान 1 वर्ष से नहीं हो रहा था इस बातों को बताया गया था के बाद उन्होंने तत्काल भुगतान को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया था जिसका भुगतान सोमवार को मजदूरों को उनके खाते में पैसा पहुंच गया मजदूरों ने इसके लिए सेवादल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष छता लाल सांवरे आभार व्यक्त की एवं धन्यवाद ज्ञापित किया मजदूरों ने बताया कि जो काम 1 वर्ष से नहीं हो पा रहा था वह छतर लाल सांवरे के प्रयास से हमारा खून पसीने की कमाई उनके प्रति हम आभार व्यक्त कर रहे हैं
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur