Breaking News

रायपुर@बीजेपी का ‘बाप तो बाप होता है’ गाना…देवेंद्र को रॉकस्टार बनाया,भूपेश पर निशाना,कहा…खुद ऐश किया,बेटे को जेल भिजवाकर मूर्ख बनाया

Share


रायपुर,23 नवम्बर 2026। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति को लेकर भाजपा ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को रॉकस्टार बनाकर ‘बाप तो बाप होता है’ गाना तैयार किया गया है। गाने के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनके बेटे चैतन्य बघेल पर निशाना साधा है। गाने के बोल हैं…‘बाप ने बेटे को मूर्ख बनाया,खुद ऐश किया,बेटे को जेल भिजवाया।’ इसमें कथित शराब सिंडिकेट और 250 करोड़ रुपए का भी जिक्र किया गया है। गाने में आगे कहा गया है कि,‘लेकिन बाप तो बाप होता है’ और ‘बाप बना घोटालों का सरदार, बेटे का था इसमें पूरा किरदार।’ इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर चुनावी वादे पूरे नहीं करने और ईडी-आईटी को अपने इशारों पर चलाने का आरोप लगाया।
राष्ट्रीय सचिव की नियुक्ति नहीं मिलने के बाद सियासी चर्चा
दरअसल, ्रढ्ढष्टष्ट की नई राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी नहीं मिली। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पूर्व ह्रस्ष्ठ मनीष बंछोर की सोशल मीडिया पोस्ट ‘बाप तो बाप होता है’ चर्चा में आई थी। अब भाजपा ने इसी राजनीतिक संदर्भ को लेकर गाने के जरिए कांग्रेस नेतृत्व पर निशाना साधा है।
शराब घोटाले को लेकर भी तंज
भाजपा ने वीडियो में शराब घोटाले और चैतन्य बघेल से जुड़े आरोपों को गाने के बोल में शामिल किया है। चैतन्य बघेल शराब घोटाले से जुड़े मामले में जांच और कानूनी कार्रवाई का सामना कर चुके हैं। वीडियो में लगाए गए राजनीतिक आरोपों को भाजपा के तंज के रूप में देखा जाना चाहिए।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@कृषि महाविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

Share तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न कृषि महाविद्यालयों के खिलाड़ी दिखाएंगे प्रतिभा,24 नवंबर तक होंगे …

Leave a Reply