Breaking News

अम्बिकापुर@किराना दुकान से 75 हजार रुपए तक की चोरी,सीसीटीवी में कैद हुई महिला की करतूत

Share


10 दिन में पांच बार गल्ले से रकम पार की,सामान खरीदने आने वाली पड़ोस की महिला पर आरोप,दुकान संचालक ने कोतवाली में की शिकायत


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। शहर के बाबूपारा स्थित प्रकाश किराना स्टोर में लगातार हो रही चोरी का सीसीटीवी कैमरे से खुलासा हुआ है। दुकान में सामान खरीदने आने वाली पड़ोस की एक महिला ही चोरी करते कैमरे में कैद हुई है। आरोप है कि महिला ने पिछले 10 दिनों में पांच बार दुकान के गल्ले से करीब 70 से 75 हजार रुपए पार कर दिए। जानकारी के अनुसार, दुकान संचालक पिछले कई महीनों से दुकान में हो रही चोरी से परेशान था। रकम कम होने के बावजूद चोर का पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद उसने दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाए। फुटेज की जांच करने पर सामान खरीदने आने वाली पड़ोस की महिला गल्ले से रुपए निकालते दिखाई दी। बताया जा रहा है कि महिला ने महज 10 दिनों में पांच बार चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरी की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई है। पीडि़त दुकान संचालक ने मामले की शिकायत कोतवाली थाने में दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@118 करोड़ से बनेगी बिरसा मुंडा पीठ,अगले सत्र से शुरू होगी पीजी ट्राइबल स्टडीज

Share कुलपति प्रो. राजेन्द्र लाकपाले ने दी जानकारी,केंद्र सरकार को भेजा गया प्रस्ताव,जनजातीय इतिहास,संस्कृति और …

Leave a Reply