Breaking News

बैकुंठपुर@कोरिया में 622 स्काउट्स-गाइड्स ने सीखे सेवा,अनुशासन और आत्मनिर्भरता के गुर

Share


पांच प्रशिक्षण केंद्रों पर 17 से 21 नवंबर तक आयोजित हुआ द्वितीय सोपान प्रशिक्षण सह जांच शिविर,285 स्काउट्स और 337 गाइड्स हुए शामिल…नेतृत्व क्षमता,प्राथमिक उपचार,आपदा प्रबंधन और टेंट निर्माण का मिला व्यावहारिक प्रशिक्षण
-संवाददाता-
बैकुंठपुर,22 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)।
विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता,अनुशासन, आत्मविश्वास और समाज सेवा की भावना विकसित करने के उद्देश्य से भारत स्काउट्स एवं गाइड्स जिला संघ कोरिया द्वारा पांच दिवसीय विकासखंड स्तरीय द्वितीय सोपान स्काउट-गाइड प्रशिक्षण सह जांच शिविर का आयोजन किया गया,17 से 21 नवंबर 2026 तक जिले के पांच अलग-अलग प्रशिक्षण केंद्रों में आयोजित इस शिविर में विभिन्न विद्यालयों के कुल 622 विद्यार्थी शामिल हुए। इनमें 285 स्काउट्स और 337 गाइड्स ने प्रशिक्षण प्राप्त किया, जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता के आदेशानुसार,राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन तथा जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू के नेतृत्व में शिविर आयोजित किया गया,प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चले प्रशिक्षण में विद्यार्थियों को स्काउटिंग एवं गाइडिंग के सिद्धांतों के साथ जीवन में उपयोगी विभिन्न कौशलों का व्यावहारिक ज्ञान दिया गया।
पांच केंद्रों पर हुआ प्रशिक्षण का आयोजन- जिले में प्रशिक्षण के लिए पांच केंद्र निर्धारित किए गए थे,शासकीय आदर्श रामानुज बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बैकुंठपुर में आयोजित शिविर का संचालन एग्नेस आनंद दास,केशव प्रसाद साहू,अमरनाथ सिंह,श्वेता सांडे और खुशी तिवारी ने किया,स्वामी आत्मानंद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पटना में जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का, शकुंतला लकड़ा,ट्रेनिंग काउंसलर अपूर्वा द्विवेदी,शुक्लाराम भगत,विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह और हंसा सिन्हा ने प्रशिक्षण संचालन में भूमिका निभाई, सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चरचा में जिला सचिव सुरेंद्र कुमार,जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा, निशांत आरा,सुकन्या और कौशल्या ने शिविर का संचालन किया,शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चित्ताझर पोड़ी में जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा,ट्रेनिंग काउंसलर धनमत पड़ौती,ममता सिंह,अनिल कुमार, विकल्प श्रीवास्तव और श्रेया गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया,वहीं शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सकरिया में डॉ. उत्तम कुमार साहू,रविन्द्र कुमार,चंद्रिका सिरदार, उमा साहू,यामिनी टंडन,धन कुमारी और प्रवीण मिंज ने प्रशिक्षण गतिविधियों का संचालन किया।
प्राथमिक उपचार से लेकर आपदा प्रबंधन तक मिला व्यावहारिक ज्ञान- पांच दिवसीय शिविर में विद्यार्थियों को स्काउटिंग आंदोलन के इतिहास और मूलभूत सिद्धांतों के साथ स्काउट-गाइड नियम, प्रतिज्ञा, प्रार्थना और ध्वज शिष्टाचार की जानकारी दी गई,इसके अलावा मार्च पास्ट, गांठ एवं बंधन,प्राथमिक उपचार,आपदा प्रबंधन,अनुमान लगाने की विधियां, दिशा ज्ञान,संकेत एवं संचार जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया,विद्यार्थियों ने टेंट निर्माण,बिना बर्तनों के भोजन बनाने की कला,स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामुदायिक सेवा से जुड़ी गतिविधियों में भी भाग लिया,प्रशिक्षण के दौरान उन्हें समूह में कार्य करने,जिम्मेदारियों का निर्वहन करने, कठिन परिस्थितियों में धैर्य बनाए रखने और समस्याओं का समाधान खोजने के लिए प्रेरित किया गया।
व्यक्तित्व विकास के साथ जिम्मेदार नागरिक बनाने की पहल-
स्काउट-गाइड प्रशिक्षण का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल गतिविधियों का ज्ञान देना नहीं,बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना भी है,इस प्रशिक्षण के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व कौशल,समय प्रबंधन, सहयोग और अनुशासन जैसे गुण विकसित करने पर जोर दिया गया,प्राथमिक उपचार एवं आपदा प्रबंधन का व्यावहारिक ज्ञान आपातकालीन परिस्थितियों में स्वयं के साथ दूसरों की सहायता करने में उपयोगी होगा,वहीं प्रकृति के बीच प्रशिक्षण और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में प्राकृतिक संसाधनों के प्रति संवेदन शीलता विकसित करने का प्रयास किया गया, स्काउटिंग विद्यार्थियों को समाज और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराती है। सेवा,सहयोग, मानवीय संवेदना और अनुशासन जैसे संस्कार उनके शैक्षणिक जीवन के साथ सामाजिक व्यवहार में भी उपयोगी साबित हो सकते हैं।
जिला संघ ने जताया आभार-
शिविर के सफल आयोजन और विद्यार्थियों की सहभागिता पर कलेक्टर एवं पदेन संरक्षक रोक्तिमा यादव,जिला अध्यक्ष राजीव पाठक,उपाध्यक्ष प्यारेलाल साहू, सुभाष साहू,रंजीत प्रसाद मंडल,गायत्री सिंह,अनीता तिवारी एवं पूनम यादव,जिला मुख्य आयुक्त रामप्रताप सिंह मरावी,जिला शिक्षा अधिकारी एवं पदेन जिला आयुक्त स्काउट जितेंद्र कुमार गुप्ता,राज्य मुख्यालय आयुक्त स्काउट शैलेन्द्र कुमार मिश्रा,जिला कोषाध्यक्ष रवि कुमार पाण्डेय,जिला सचिव सुरेंद्र कुमार,जिला संगठन आयुक्त स्काउट नागेश्वर साहू,जिला संगठन आयुक्त गाइड आशा एक्का,जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट सुनील बड़ा,जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड निशा खान,जिला क्वार्टर मास्टर अमरनाथ सिंह और जिला मीडिया प्रभारी रवि प्रसाद बैगा ने प्रसन्नता व्यक्त की, इसके साथ ही ट्रेनिंग काउंसलर डॉ. उत्तम कुमार साहू,धनमत पड़ौती,अपूर्वा द्विवेदी,अजय कुमार ठाकुर,विकासखंड सचिव बैकुंठपुर शिवप्रताप सिंह एवं विकासखंड सचिव सोनहत श्याम कुमार आंडिल सहित जिले के स्काउट-गाइडर, विद्यालयों के प्राचार्यों और संबंधित पदाधिकारियों ने आयोजन की सराहना करते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की,जिला संघ कोरिया ने उम्मीद जताई कि पांच दिवसीय प्रशिक्षण सह जांच शिविर से विद्यार्थियों में अनुशासन,आत्मविश्वास,नेतृत्व क्षमता और समाज सेवा की भावना को मजबूती मिलेगी। यह पहल उन्हें भविष्य में जिम्मेदार,आत्मनिर्भर और संवेदनशील नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करेगी।


Share

Check Also

जशपुरनगर@इस वर्ष 3 नए उपार्जन केंद्र बने,किसानों को मिलेगी सुविधा

Share समर्थन मूल्य पर धान बेचने जिले के 53,378 किसानों का हुआ है पंजीयन -संवाददाता-जशपुरनगर,22 …

Leave a Reply