Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक से गिर कर घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। . बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान पुत्र की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पिता हीरालाल उम्र 27 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा कर रहने वाला था। 14 अपै्रल को जितेन्द्र अपने पिता के साथ बाइक से कोरिया जिले के नगर गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में घाट मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गए। पिता-पुत्र दोनों जख्मी हो गए। जितेन्द्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बैकुंठपुर,@ सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में स्वास्तिक सोनी ने 94.4′ अंक प्राप्त कर बढ़ाया मान

Share बैकुंठपुर,20 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। केंद्रीय विद्यालय बैकुंठपुर के होनहार छात्र स्वास्तिक सोनी ने सीबीएसई …

Leave a Reply