Breaking News

अम्बिकापुर@बाइक से गिर कर घायल युवक की मौत

Share

अम्बिकापुर,17 अप्रैल 2022(घटती-घटना)। . बाइक अनियंत्रित हो कर गिरने से पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इलाज के दौरान पुत्र की मौत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हो गई। जानकारी के अनुसार जितेन्द्र पिता हीरालाल उम्र 27 वर्ष भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरपारा कर रहने वाला था। 14 अपै्रल को जितेन्द्र अपने पिता के साथ बाइक से कोरिया जिले के नगर गया था। वापस आने के दौरान रास्ते में घाट मोड़ के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और गिर गए। पिता-पुत्र दोनों जख्मी हो गए। जितेन्द्र को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

रायपुर@क्रिप्टो करेंसी के नाम पर कारोबारी से 1.54करोड़ की ठगी

Share 30प्रतिशत मुनाफे का लालच देकर अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम रायपुर,23 नवम्बर …

Leave a Reply