Breaking News

सूरजपुर@200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने खोला भटगांव लूटकांड का राज,चार पुरुषों सहित छह आरोपी गिरफ्तार

Share

  • बच्चों के गले पर चाकू रखकर परिवार को दी थी जान से मारने की धमकी,घर से डेढ़ लाख रुपये नकद और मोबाइल लूटकर हुए थे फरार
  • बरामद संपत्ति की कुल कीमत करीब 4.60 लाख रुपये
  • संवाददाता –
    सूरजपुर,07 नवम्बर 2026 (घटती-घटना)। भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम अधिना सलका में घर में घुसकर बच्चों के गले पर चाकू रख परिवार को आतंकित करने और नकदी-मोबाइल लूटकर फरार होने की सनसनीखेज वारदात का पुलिस ने खुलासा किया है,पुलिस ने मामले में चार पुरुषों और दो महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है,वारदात के बाद आरोपियों तक पहुंचने के लिए पुलिस ने 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसी दौरान एक संदिग्ध मारुति स्विफ्ट डिजायर कार पुलिस के रडार पर आई, वाहन के नंबर के आधार पर जांच आगे बढ़ी और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये नकद,मोबाइल फोन, घटना में इस्तेमाल चाकू,मुंह बांधने के लिए उपयोग किए गए स्टॉल तथा वारदात में प्रयुक्त कार जब्त की गई है,पुलिस के अनुसार जब्त संपत्ति की कुल कीमत लगभग 4 लाख 60 हजार रुपये है।
    आधी रात घर में घुसे थे नकाबपोश, बच्चों को बनाया था निशाना
    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 27 अक्टूबर 2026 की रात करीब 1ः30 बजे ग्राम अधिना सलका निवासी राधेश्याम सिंह, पिता स्वर्गीय चेतन,उम्र 35 वर्ष ने थाना भटगांव में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, प्रार्थी के मुताबिक चार अज्ञात व्यक्ति उसके घर में घुसे। आरोपियों ने अपने चेहरे पर स्टॉल बांध रखे थे और चैनल का ताला खोलकर घर के भीतर प्रवेश किया था,घर में घुसते ही आरोपियों ने परिवार को धमकाना शुरू कर दिया,उन्होंने बच्चों के गले पर चाकू सटाकर जान से मारने की धमकी दी और घर में रखी अलमारी से 1 लाख 50 हजार रुपये नकद तथा ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन लूट लिया, वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए,घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना भटगांव में अपराध क्रमांक 204/2026,धारा 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।
    200 से अधिक कैमरों की पड़ताल, स्विफ्ट डिजायर से मिला सुराग
    घटना के बाद आरोपियों की पहचान और उनके भागने के रास्ते का पता लगाने के लिए पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों पर काम शुरू किया, पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश देवांगन और एसडीओपी प्रतापपुर अनूप एक्का के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने क्षेत्र के 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की बारीकी से जांच की, फुटेज खंगालने
    नकदी,मोबाइल,चाकू और कार जब्त
    पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार रुपये नकद,एक मोबाइल फोन,घटना में प्रयुक्त एक चाकू,विभिन्न कंपनियों के छह अन्य मोबाइल फोन तथा वारदात के दौरान चेहरे पर बांधे गए चार स्टॉल बरामद किए हैं,इसके अलावा घटना में प्रयुक्त मारुति स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 10 एफए 6395 को भी जब्त किया गया है,इस प्रकार पुलिस ने नकदी,मोबाइल फोन,हथियार,अन्य सामग्री और वाहन सहित करीब 4 लाख 60 हजार रुपये की संपत्ति बरामद करने की जानकारी दी है,शिकायत में लूटी गई नकदी की राशि 1 लाख 50 हजार रुपये बताई गई थी, जबकि पुलिस ने 1 लाख 40 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
    नकदी,मोबाइल,चाकू और कार जब्त
    पुलिस टीम की रही अहम भूमिका-इस कार्रवाई में थाना प्रभारी भटगांव बृजेश सिन्हा के साथ सुनील विवेकानंद सिंह, प्रधान आरक्षक सुशील मिश्रा,संजय कुमार,हेमंत सोनवानी तथा आरक्षक विनोद प्रताप सिंह, दिनेश ठाकुर और रजनीश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही, 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की पड़ताल कर संदिग्ध वाहन तक पहुंचना और फिर उसके आधार पर आरोपियों की पहचान करना इस विवेचना का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। पुलिस की इस कार्रवाई से भटगांव क्षेत्र की चर्चित वारदात का खुलासा हुआ है,हालांकि,अब मामले में आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई और न्यायालयीन प्रक्रिया के जरिए आरोपों का परीक्षण होना शेष है।
    चार पुरुष और दो महिलाएं गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में जिन छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनके नाम और पते इस प्रकार हैं
  1. हुल्लेश्वर दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम पोकसरी, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
  2. देवकरण दास उर्फ विजय दास, उम्र 26 वर्ष, निवासी ग्राम जामडीह, थाना सीतापुर, जिला सरगुजा।
  3. विकास दास, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम झरगांवा, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
  4. शांतुदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम झरगांवा, थाना बतौली, जिला सरगुजा।
  5. शारदा चौहान, उम्र 37 वर्ष, निवासी तकिया रोड, अंबिकापुर, जिला सरगुजा।
  6. सोनू कुमारी, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम खोरमा, प्रतापपुर, जिला सूरजपुर।

Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply